फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Congress opposes proposal to shift ShimlaArtrac

शिमला आरट्रैक शिफ्ट करने के प्रस्ताव का विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Jul 2019 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
himachal Congress opposes proposal to shift ShimlaArtrac
कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला के ऐतिहासिक महत्व के सेना प्रशिक्षण कमान आरट्रैक को मेरठ बदलने के प्रयास पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके विरोध में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को एक ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन


इसमें मांग की है कि सेना के इस प्रस्ताव पर तुरंत रोक लगाई जाए। ऐतिहासिक महत्व की इस कमान से शिमला ही नहीं, पूरे प्रदेश की भावनाएं जुड़ी हैं। प्रतिनिधिमंडल में सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, यशवंत छाजटा, हरिकृष्ण हिमराल और अरुण शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


राठौर ने बताया कि इस दौरान राज्यपाल से प्रदेश के अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। सेब में स्कैब रोग पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल से आग्रह किया कि वह सरकार को इस बारे में सख्त निर्देश जारी कर प्रभावित क्षेत्रों में सस्ती और गुणात्मक कीटनाशक बरसात से पहले उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि वह सरकार और विभाग से पूरी रिपोर्ट लेंगे। राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और इसकी गिरफ्त में आते युवाओं पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम के लिए कांग्रेस से सहयोग की अपील भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed