फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress news: news hoardings of former cm virbhadra singh and GS Bali

विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस में गरमाई राजनीति

Wed, 26 May 2021 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 May 2021 01:24 PM IST
सार

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि वह दिल्ली में जरूर हैं, पर इसी मसले पर गए हैं, ऐसा नहीं है। वह निजी काम से हैं। उन्होंने फोटो बदलवा दिए हैं। यह इतना बड़ा मामला नहीं था।

विज्ञापन
himachal congress news: news hoardings of former cm virbhadra singh and GS Bali
विवाद के बीच नए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड काल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही होर्डिंग विवाद से शुरू हुई हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है। पिछले चुनावों में सीएम पद के दावेदार रह चुके पूर्व मंत्री जीएस बाली अधिक सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


बाली के दिल्ली जाने से यह हलचल और बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो वह हाईकमान के बडे़ नेताओं के संपर्क में हैं। मौजूदा घटनाक्रम को कांग्रेस में आगामी चुनाव के मद्देनजर नेतृत्व की जंग से जोड़ा जा रहा है।  
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि वह दिल्ली में जरूर हैं, पर इसी मसले पर गए हैं, ऐसा नहीं है। वह निजी काम से हैं। उन्होंने फोटो बदलवा दिए हैं। यह इतना बड़ा मामला नहीं था। कुछ लोगों को उनके और वीरभद्र सिंह के कई दशकों के अच्छे संबंध रास नहीं आ रहे हैं। वही इसे मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने तो इसलिए पोस्टर लगवाए कि भाजपा भी लगा रही है तो वह भी लगवा देते हैं, इसमें सांसें हैं तो संसार है इस थीम को उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या यह यह मामला 
पिछले दिनों प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी की ओर से होर्डिंग लगाए गए। इनमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री जीएस बाली, शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत छाजटा आदि के फोटो लगाए गए, मगर इसमें छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं था। इस पर बवाल खड़ा हो गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व मंत्री जीएस बाली के फोटो बहुत बड़े थे। अन्य राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के छोटे फोटो लगाए गए।


इस पर शिमला और कांगड़ा में कांग्रेस के एक बडे़ खेमे के कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने पोस्टर फाड़ दिए। होर्डिंग में पूर्व मंत्री जीएस बाली के मुंह पर तो कालिख ही पोत डाली। अब पूर्व मंत्री जीएस बाली ने ही यू-टर्न लेते हुए दूसरे होर्डिंग भेजे हैं, जिनमें वीरभद्र सिंह का फोटो तो है, पर उनके अपने फोटो से छोटा है। अब देखना यह होगा कि दूसरे धडे़ की क्या प्रतिक्रिया होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed