Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress new incharge sushil shinde

सुशील शिंदे बने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी, चुनाव से पहले कई चुनौतियां

Sun, 23 Jul 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Jul 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
himachal congress new incharge sushil shinde

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश का प्रभार अंबिका सोनी से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को दे दिया है। महासचिव अंबिका सोनी अभी तक तीन राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की प्रभारी थीं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कारणों से अपनी जिम्मेदारी कम करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


अंबिका सोनी अब सिर्फ जम्मू-कश्मीर की प्रभारी होंगी। अंबिका से उत्तराखंड का प्रभार भी ले लिया गया है लेकिन अभी वहां की जिम्मेदारी किसी को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


दरअसल अगले साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। अंबिका के मना करने के बाद से कांग्रेस आलाकमान ऐसे नेता की तलाश कर थी जो सरकार और संगठन की दूरी को कम कर बेहतर तालमेल स्थापित करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ भी बेहतर रिश्ते हैं। वहीं पार्टी ने चुनावी गणित को ध्यान में रखकर भी शिंदे की तैनाती की है। शिंदे कांग्रेस का दलित चेहरा हैं, लिहाजा पार्टी हिमाचल की दो ध्रुव वाली ठाकुर-ब्राह्मण राजनीति में शिंदे को भेजकर इस वर्ग के बीच जगह बनानी चाहती है। 

पार्टी ने हिमाचल की प्रभारी के साथ सहप्रभारी राजाराम पाल को भी हटाया है। उनकी जगह राष्ट्रीय सचिव रंजीत रंजन अब सह प्रभारी होंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने अंबिका सोनी को बदले जाने का कारण उनका स्वास्थ्य बताया है।

Trending Videos

विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे के सामने कई चुनौतियां

himachal congress new incharge sushil shinde

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अंबिका सोनी को हटाकर प्रदेश प्रभारी का जिम्मा सुशील कुमार शिंदे को दिया है। कारण बेशक अंबिका सोनी की हिमाचल का प्रभार न देख पाने की असमर्थता बताई जा रही हो, मगर कांग्रेस आलाकमान ने वीरभद्र सरकार और प्रदेश संगठन के बीच चल रही खींचतान के मद्देनजर यह फैसला लिया है। 

वीरभद्र सिंह और सुक्खू के बीच आरोप-प्रत्यारोप की इस राजनीति का अंबिका सोनी कोई समाधान नहीं निकाल पाई है। अब शिंदे की ताजपोशी के साथ ही उनके सामने दोनों खेमों को साधने की चुनौती रहेगी। बताया जा रहा है कि शिंदे जल्द ही प्रदेश में पैदा सियासी हालात के साथ संगठन सरकार में तालमेल बैठाने के लिए हिमाचल का दौरा करेंगे। सुशील कुमार शिंदे पहले भी हिमाचल का प्रभार देख चुके हैं।

प्रदेश के सियासी हालात की खासी समझ होने के चलते उन्हें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह जिम्मेदारी दी गई है। नब्बे के दशक में शिंदे जब प्रदेश प्रभारी बने थे तो हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी थी। हालांकि तबसे लेकर अब तक सियासी समीकरणों में काफी बदलाव आया है।

भाजपा के आक्रामक तेवरों पर पलटवार के लिए शिंदे के सामने कांग्रेस के प्रचार अभियान को चलाने की चुनौती रहेगी। प्रचार अभियान में वीरभद्र और सुक्खू खेमों को संगठित करने से उनको भी जूझना पड़ सकता है। संगठनात्मक चुनौतियों के अलावा शिंदे के लिए गुड़िया प्रकरण के बाद सरकार की साख को पहुंचे नुकसान से भी निपटना होगा।

इसी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया लगातार सीएम वीरभद्र के खिलाफ बयानबाजी पर लगाम कसने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे। आलाकमान और प्रदेश के दो प्रमुख खेमों के बीच की कड़ी के तौर पर शिंदे के लिए स्थितियां आसान नहीं रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed