{"_id":"626a9df224059a7e24147053","slug":"himachal-congress-mukesh-agnihotri-said-bjp-will-not-be-able-to-reach-double-figures-in-vidhansabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: मुकेश अग्निहोत्री बोले- विस चुनाव में दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: मुकेश अग्निहोत्री बोले- विस चुनाव में दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी भाजपा
Thu, 28 Apr 2022 07:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:30 PM IST
सार
मैहतपुर में कांग्रेस नेताओं ने रोड शो कर एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान गुटबाजी के प्रश्न पर सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश इस बात का इशारा करता है कि पार्टी एकजुट है।
विज्ञापन
मैहतपुर में मुकेश अग्निहोत्री का रोड शो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैहतपुर में हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनकर पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने रोड शो कर एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन किया।इस दौरान गुटबाजी के प्रश्न पर सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश इस बात का इशारा करता है कि पार्टी एकजुट है। सब मिलकर इस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में कांग्रेस के लोगों के पलायन पर सुक्खू ने कहा कि किसी भी पार्टी नेता ने कांग्रेस नहीं छोड़ी, बल्कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं, जो भाजपा छोड़ना चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। भाजपा विस चुनाव में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाएगी। सरकार ने फिजूलखर्ची के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। मुकेश के मुताबिक आम आदमी पार्टी के लोग टूरिस्ट की तरह हिमाचल में आ जा सकते हैं। कांग्रेस जमीन से जुड़ी हुई है। ऐसे में उनका यहां कोई वजूद नहीं है।
विज्ञापन