फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress makes aapda prabandhan cell for help of poor in state

लोगों की सहायता को प्रदेश कांग्रेस ने गठित किया आपदा प्रबंधन सेल

Thu, 26 Mar 2020 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
himachal congress makes aapda prabandhan cell for help of poor in state
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने लोगों की सहायता को कांग्रेस का आपदा प्रबंधन सेल गठित किया है। अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल को सेल का अध्यक्ष बनाया है। पीसीसी सचिव गुलाब सिंह ठाकुर, सेवादल सचिव परमदेव शर्मा सदस्य बनाए हैं। कोई भी व्यक्ति इस सेल से संपर्क कर सकता है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने क्षेत्रों में लोगों को किसी भी समस्या के निदान के लिए आगे आने को कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वे क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों से संपर्क कर ऐसा ही आपदा सेल बनाकर प्रदेश सेल को सूचित करें। जिला चंबा के चुराह ब्लॉक से अश्वनी कुमार ठाकुर 9816894577, भरमौर भजन ठाकुर 9816606523, पांगी ज्ञान चंद चौहान 9418314565, चंबा करतार ठाकुर 9805026868, डलहौजी राज कुमार 9459504000, भटियात राम सिंह चंबियाल 9816718735, कांगड़ा के नूरपुर अध्यक्ष सुशील डढवाल 9418493323, इंदौरा ओम प्रकाश 9418460307, फतेहपुर कैप्टन जीत कुमार शर्मा 9418056110
विज्ञापन


, जवाली चैन सिंह गुलेरिया 9816888988, देहरा हरिओम शर्मा 9418247803, जसवां प्रागपुर सुरिंदर मनकोटिया 9418085039, ज्वालामुखी कैप्टन दलीप चौहान 8219973801, जयसिंहपुर प्रवीण मल्होत्रा 9805853767, सुलह अरुण कुमार 9816939883, नगरोटा बगवां मान सिंह 9418155751, कांगड़ा सुरेश वालिया 9418462355, शाहपुर सुरजीत राणा 9805859131, पालमपुर त्रिलोक चंद 9418068110, बैजनाथ वीरेंद्र सिंह 9816134343, लाहौल-स्पीति के ब्लॉक काजा छेरिंग तंदुप 9418308605, केलांग शमशेर सिंह 8091108900
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू के मनाली ब्लॉक हरि चंद शर्मा 9816025925, कुल्लू पूर्ण चंद 9816404075, बंजार दुष्यंत ठाकुर 9816222686, आनी चंद्रकेश शर्मा 9816600450, मंडी के ब्लॉक करसोग पृथी सिंह नेगी 9418062352, सुंदरनगर हेमंत शर्मा 9418725558, सराज टेक सिंह 9817345670, द्रंग बामन देव ठाकुर 9418028817, जोगिंद्रनगर डॉ. राकेश धड़वाल 9459136758, धर्मपुर प्रकाश चंद 9418008971

बल्ह कुलदीप ठाकुर 9816016329, सरकाघाट सचिन वर्मा 9318100005, हमीरपुर के भोरंज में विजय बन्याल 9418088007, सुजानपुर कैप्टन ज्योति प्रकाश 7006600433, हमीरपुर सुरेश पटियाल 9418049742, बड़सर केवल धीमान 9418975373, नादौन कैप्टन पृथी चंद 9817358167, ब्लॉक चिंतपूर्णी बलवान सिंह 8091748123, गगरेट सुरिंद्र कंवर 8628863730

हरोली विनोद कुमार बिट्टू 9805450242, ऊना रविंद्र 9816007589, कुटलैहड़ विवेक शर्मा 9816040054, बिलासपुर के ब्लॉक झंडूता सतीश कुमार चंदेल 9816008110, घुमारवीं जागीर सिंह मेहता 9816029231, श्रीनयना देवीजी अमरजीत सिंह 9418132184, सोलन के ब्लॉक अर्की रूप सिंह 9418034540, नालागढ़ हुस्न चंद ठाकुर 9816087408, दून दयाराम 9816036154

सोलन संजीव ठाकुर 8988080003, कसौली ठाकुर दास शर्मा 8278728707, सिरमौर के पच्छाद में बेलीराम शर्मा 7876363727, नाहन ज्ञान चंद 9418127947, श्री रेणुकाजी तपेंद्र चौहान 9418089386, पांवटा अश्वनी शर्मा 9418104912, शिलाई सीताराम शर्मा 8219657942, शिमला के चौपाल में सुरेंद्र मोहन मेहता 8628838279, ठियोग कंवर नरेंद्र सिंह 9418014000

कसुम्पटी राम कृष्ण शांडिल 8988208500, शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा 9418480000, जुब्बल कोटखाई मोती लाल 7018495562, रामपुर साहिब सिंह मेहता 94180688398, रोहड़ू करतार सिंह कुल्ला 9418071637, किन्नौर के ब्लॉक कल्पा प्रीतम नेगी 9418210438, निचार बीर सिंह नेगी 9805438277 और पूह ब्लॉक में प्रेम कुमार नेगी 9805724364 से संपर्क कर सकते हैं।

कुलदीप राठौर ने सीएम राहत कोष में दिए पचास हजार रुपये

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कोरोना वारयस से बचाव को चले अभियान के लिए प्रभावित लोगों की सहायता को मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार का निजी अंशदान दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से भी आग्रह किया है कि वे भी इस राष्ट्रीय आपदा के समय अपने समर्थ से राहत कोष में अंशदान करें। 
राठौर ने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया कि वे अपने गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए कुछ न कुछ दान करें। राठौर ने सरकार से आग्रह किया है कि इस महामारी से संबधित किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त उपाय किए जाएं। डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को पूरी सुरक्षा व्यवस्था दी जाए।

राठौर ने प्रदेश के अंदर और बाहर कुछ बच्चों और असहाय लोगों के फंसे होने पर सरकार से इन्हें इनके घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध करने को भी कहा। कहा कि कर्फ्यू की वजह से कुछ लोग प्रदेश के कई क्षेत्रों में फंसे हैं। वे अपने घर नही पहुंच पा रहे हैं।

कुछ लोगों ने उनसे संपर्क साधा है और आग्रह किया है कि उन्हें घर तक पहुंचने की कोई एक विशेष सुविधा दी जाए। सरकार सुनिश्चित करे कि प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान कोई भी असहाय भूखा प्यासा न रहे। फल-सब्जियों के भाव बढ़ने और कुछ दुकानदारों की ओर से मनमाने दाम वसूलने पर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed