{"_id":"62ed074e76956a75c162cea4","slug":"himachal-congress-leaders-protest-outside-raj-bhavan-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Fri, 05 Aug 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:59 PM IST
सार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस का यह हल्ला बोल पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में है।
विज्ञापन
राजभवन के बाहर प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राजभवन शिमला के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राजभवन के गेट पर पुलिस बल तैनात था। राज्यपाल से मिलने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और विरोध जताने लगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी में बढ़ोतरी और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और निर्णयों ने देश को बर्बादी की राह पर पहुंचा दिया है। प्रतिभा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस भाजपा की इन ओछी हरकतों से घबराने वाली नहीं है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को झूठे केसों में फंसा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस का यह हल्ला बोल पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के विरोध में है।
विज्ञापन
यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार लोगों को कोई राहत नहीं देती। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, नरेश चौहान, अमित नंदा, हरीश जनारथा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह आदि मौजूद रहे।