फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress leaders meets priyanka gandhi in Delhi

Himachal Congress: स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे ठियोग के कांग्रेसी

Sun, 31 Jul 2022 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jul 2022 11:44 AM IST
सार

राष्ट्रीय नेताओं को ठियोग कांग्रेस मंडल की ओर से प्रस्ताव सौंपते हुए बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुईं इंदु वर्मा को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने की वकालत की गई है

विज्ञापन
Himachal Congress leaders meets priyanka gandhi in Delhi
ठियोग के कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक रहे दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा की प्रदेश कांग्रेस में हुई एंट्री का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग को लेकर ठियोग के कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। शनिवार को ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और सचिव अनीता वर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और केंद्रीय चुनाव कमेटी के सदस्य मुकुल वासनिक से मुलाकात की। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय नेताओं को ठियोग कांग्रेस मंडल की ओर से प्रस्ताव सौंपते हुए बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुईं इंदु वर्मा को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने की वकालत की गई है। इंदु वर्मा बीते दिनों दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुई थीं। प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर का ठियोग गृह विधानसभा क्षेत्र है। पार्टी नेताओं ने इंदु वर्मा को पार्टी में शामिल करने के लिए उनसे भी कोई राय मशवरा नहीं किया। इसको लेकर कुलदीप राठौर के समर्थकों में भारी रोष है। 
विज्ञापन


उधर, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में ठियोग से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक राठौर के समर्थक भी इंदु वर्मा की एंट्री को पचा नहीं पा रहे हैं। कुलदीप और दीपक राठौर दोनों ही वर्तमान में ठियोग से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं। अब पूर्व विधायक की पत्नी की कांग्रेस में एंट्री होने से ठियोग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठियोग मंडल के नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को इंदु वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद की ग्राउंड रिपोर्ट भी सौंपी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कंवर ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व से ठियोग विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय कार्यकर्ता को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। जो लोग अभी पार्टी में शामिल ही हुए हैं, वह कार्यकर्ता नहीं हो सकते हैं। कार्यकर्ता बनने के लिए कार्य करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed