फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress leaders hits out at pm narendra modi

कांग्रेस ने नोटंबदी को बताया तुगलकी फरमान, माफी मांगें पीएम

Tue, 13 Dec 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Dec 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
himachal congress leaders hits out at pm narendra modi
गंगूराम मुसाफिर - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने सोलन में आयोजित भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन को असफल राजनीतिक स्टंट करार देते हुए कहा कि अब न तो देश और न ही प्रदेश के लोग उनके किसी बहकावे में आने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने एक तुगलकी फरमान जारी कर देश के लोगों को जिस आर्थिक संकट में डाला है, उन्हें उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। लोग आज अपने पैसों के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, महासचिव रामलाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट और केवल सिंह पठानिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश के लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकती आई है। हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास के जो आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, उससे भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्ता के सपने कभी पूरे नहीं होंगे। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र के भाजपा नेता प्रदेश में घोषणाएं तो कर रहे हैं, पर उसके लिए कोई भी आर्थिक सहायता प्रदान नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ही केंद्र में प्रदेश की योजनाओं में रोड़े अटकाने में लगे हैं। प्रदेश सरकार जो भी योजनाएं केंद्र को भेज रही है, उसे वहां दबाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करने की बात कही है। 


उन्होंने कहा है कि अमित शाह का यह बयान अपने नेताओं को खुश करने मात्र का है। प्रदेश में भाजपा का तंबू उखड़ चुका है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं को चेतावनी दी है कि वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार बंद करे। अन्यथा भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की ओर से आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed