फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress leader statement over excellence award

सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से बढ़ गया हिमाचल का सम्मान : कांग्रेस पार्टी

Sun, 19 Nov 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Nov 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
himachal congress leader statement over excellence award

हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि बताया है।  प्रदेश सरकार की बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार,

विज्ञापन




प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक रवि ठाकुर और राम कुमार ने कहा कि समग्र विकास के लिए देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार मिलने से हिमाचल प्रदेश का सम्मान पूरे देश में बढ़ा है। 
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का श्रेय प्रदेश के लोकप्रिय और दूरदर्शी कर्मयोगी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी की सरकार को जाता है। इन नेताओं ने शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट कर उन्हें इसके लिए बधाई भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा हैं और प्रदेश के सभी क्षेत्रों का एक समान विकास सुनिश्चित किया है। उन्हीं की बदौलत प्रदेश विकास के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है। 

कांग्रेस सरकार विकास का पर्याय

himachal congress leader statement over excellence award

इससे प्रतीत होता है कि दरअसल कांग्रेस सरकार विकास का पर्याय है तथा विकास के बल पर दोबारा सत्ता में आएगी। वीरभद्र सिंह को सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल में विकास की जो नींव रखी थी, उसको पूरा करने का श्रेय वीरभद्र सिंह को जाता है। डा. परमार को प्रदेश की जनता हिमाचल में विकास का निर्माता मानते हैं। 

आज वीरभद्र सिंह को आधुनिक निर्माता के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इस प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अथक प्रयासों को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने गांव-गांव में जाकर प्रचार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया।

जीएसटी में बडे़ बदलाव का श्रेय राहुल को : चौहान

himachal congress leader statement over excellence award

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा है कि जीएसटी में बडे़ बदलाव का श्रेय राहुल गांधी को जाता है। पीएम मोदी ने देश के लोगों से किए गए सभी चुनावी वायदे भुलाकर नोटबंदी और जीएसटी में धकेल दिया।

आज जीएसटी में बदलाव कांग्रेस पार्टी के भारी विरोध के चलते हुआ है। चौहान ने कहा है कि मोदी सरकार पूंजीपतियों और अमेरिका के इशारे पर श्रम कानूनों को कमजोर करने की तैयारी में है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक स्थगित

himachal congress leader statement over excellence award

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 22 नवंबर को होनी तय हुई थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक अब 28 नवंबर को 11 बजे राजीव भवन शिमला में होनी तय हुई है।  इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष भाग लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed