फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress co incharge Gurkirat Singh Kotli statement at sirmour

पार्टी को एकजुट करने के होंगे हर संभव प्रयास: गुरकीरत सिंह

Thu, 29 Nov 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 29 Nov 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
himachal congress co incharge Gurkirat Singh Kotli statement at sirmour

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली का कहना है कि प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जाएगा। संगठन के भीतर यदि किसी भी तरह की गुटबाजी है तो दूर किया जाएगा। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


सह प्रभारी वीरवार को पांवटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर सह प्रभारी ने कहा कि भाजपा में कांग्रेस से कहीं ज्यादा गुटबाजी है।
विज्ञापन


कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी है तो उसे दूर किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के बीच बढ़ती खाई के सवाल को टालते हुए उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस से कहीं ज्यादा भाजपा में अधिक गुटबाजी है। ब्लॉक कांग्रेस पांवटा के नेताओं में गुटबाजी के जवाब में सह प्रभारी ने कहा कि नेताओं व स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बांधा जाएगा। 

पांवटा में अपनी-अपनी डफली आपना अपना राग

himachal congress co incharge Gurkirat Singh Kotli statement at sirmour

 इसके लिए बैठक में सभी स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होने व जीत का मंत्र दिया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं की तमाम बातों व परिस्थितियों के बारे में हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। 

वीरवार को गुरकीरत सिंह पांवटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में जीत का मंत्र देने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय नेताओं में अलग-अलग स्वागत की होड़ मची रही। इसके चलते बैठक में कार्यकर्ताओं ़को इंतजार करना पड़ा।

कुछ कार्यकर्ता दो घंटे इंतजार के बाद घर चले गए। बैठक शुरू होने पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने मंच से ही सह प्रभारी के समक्ष गुहार लगाई कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की ज्यादा जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed