फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress chief sukhu dissolution of shimla urban executive

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भितरघात पर सुक्खू ने उठाया बड़ा कदम

Sun, 24 Dec 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Dec 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal congress chief sukhu dissolution of shimla urban executive

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला शहरी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भितरघात करना इसका कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने के आदेश मेें इसकी वजह को साफ नहीं किया गया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी भंग करने की सूचना बयान जारी करके दी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि ये जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की गई है। हालांकि, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा अपने पद पर बने रहेंगे। जल्द नई कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया जाएगा। शिमला शहरी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के तहत शिमला शहरी विधानसभा सीट ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर कांग्रेस का टिकट हरभजन सिंह भज्जी को दिया गया, मगर इसी सीट पर टिकट के न मिलने से हरीश जनारथा बतौर निर्दलीय प्रत्याशी खडे़ हो गए थे। ऐसे में कांग्रेस ने इस सीट को बुरी तरह से हारकर गंवा दिया।


माना जा रहा है कि कार्यकारिणी को भंग करने का यही कारण है। इसे भंग करने की अनुमति कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से पहले ही ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed