{"_id":"64f327d85eb1b45258023f5d","slug":"himachal-congress-chief-pratibha-singh-meet-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratibha Singh: सीएम से ओकओवर में मिलीं प्रतिभा सिंह, कार्यकर्ताओं के लिए मांगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratibha Singh: सीएम से ओकओवर में मिलीं प्रतिभा सिंह, कार्यकर्ताओं के लिए मांगे पद
Sun, 03 Sep 2023 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:19 AM IST
सार
प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मंडी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सांसद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में जाकर कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में पद मांगे। संगठन की गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए प्रतिभा ने कहा कि संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सरकार में जल्द कोई जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। प्रदेश में संगठन बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय भी संगठन एकजुटता के साथ प्रभावित लोगों की भरपूर मदद कर रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना भी की है, जो प्रदेशभर में हुए नुकसान का सभी ब्लॉकों से फीडबैक ले रहा है। प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मंडी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश व भूस्खलन की वजह से सड़कों को बहुत नुकसान पहुंचा है। पंडोह से कुल्लू के बीच भारी भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। संपर्क सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों विशेष तौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई स्कूल भवन भी इस आपदा के चलते खतरे की जद में आ गए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से मंडी-पंडोह-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की है। कुल्लू के लिए वैकल्पिक मार्ग कमांद कटिंडी, कटौला, बजौरा व चैलचोक से पंडोह सड़क के विस्तार व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी दिया है।