फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: Congress-BJP declared candidates in three more districts for panchayat and municipal elections

हिमाचल: पंचायत और शहरी निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस-भाजपा ने तीन और जिलों में घोषित किए प्रत्याशी

Fri, 25 Dec 2020 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Congress-BJP declared candidates in three more districts for panchayat and municipal elections
सांकेतिक

हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस-भाजपा की ओर से तीन और जिलों में समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। लंबी जद्दोजहद और माथपच्ची के बाद शुक्रवार को कुल्लू जिला कांग्रेस ने जिला परिषद के सभी 14 वार्डों से समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। हालांकि नगर निकाय चुनावों के लिए अभी भी नप कुल्लू, नप मनाली तथा नगर पंचायत भुंतर व बंजार के दस वार्डों से कांग्रेस अपने समर्थित प्रत्याशियों को फाइनल नहीं कर पाई है। ढालपुर में शुक्रवार को जिला कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक रामलाल ठाकुर ने सभी समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वशिष्ठ वार्ड से मनोरमा देवी को समर्थित उम्मीदवार बनाया है। लरांकेलो से अरुणा ठाकुर, बरशैणी से योवन लता, जेष्टा से डोलमा देवी, धाउगी से इंदु पटियाल और चायल से जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


बाड़ी वार्ड से पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा पर कांग्रेस ने दांव खेला है। दलाश वार्ड से उत्तम ठाकुर, लझेरी वार्ड से प्रताप कटोच, कोठी चैहणी से गुमत राम, जरड़ भुट्टी कॉलोनी से आशा ठाकुर, मौहल वार्ड से सेस राम, डुघीलग से दीपिका तथा नसोगी वार्ड से बीर सिंह ठाकुर को समर्थित उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रभारी रामलाल ठाकुर ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस ने हाईकमान के आदेश पर विधानसभा स्तर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव की अगुवाई में कमेटियां बनाई थी। इनके पास आवेदन के बाद उन्हें जिला कांग्रेस को भेजा गया था। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर, महासचिव चुनेश्वर ठाकुर, राजेश शानू, परस राम, देंवेंद्र ठाकुुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

हमीरपुर में भाजपा ने जिला परिषद के 18 वार्डों से उतारे प्रत्याशी

हमीरपुर जिला परिषद के चबूतरा वार्ड से निवर्तमान भाजपा समर्थित पार्षद बीना कपिल इस बार अणु (सराहकड़) वार्ड से चुनाव लड़ेंगी। पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने जिला परिषद के सभी वार्डों से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय वीर कमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष ने आधिकारिक रूप से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का एलान किया। उनके साथ जिला भाजपा प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा, कार्यालय सचिव गजनराम शर्मा, आईटी संयोजक जग सिंह, प्रवक्ता आदर्शकांत और आशीष शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

बलदेव शर्मा ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए फील्ड में उतरकर मेहनत करें। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले या साजिश रचने वाले लोगों की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी और भाजपा कोर कमेटी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। भाजपा ने जिला परिषद के सभी 18 वार्डों से अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि, कांग्रेस के अभी तक 12 प्रत्याशियों का ही एलान हो पाया है। छह प्रत्याशियों का चयन लटका हुआ है।

ये हैं जिला परिषद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी
वार्ड नंबर एक बगेहड़ा से कैप्टन रणजीत सिंह ठाकुर, वार्ड नंबर दो करोट से पूनम डोगरा, वार्ड तीन दरोगण पति कोट से बबली देवी, धलोट से मदन लाल, जंगल रोपा से मोहिंद्र कुमार, अणु से वीना कपिल, धीरड़ से अभयवीर सिंह लवली, जाहू से दीपा शर्मा, खरवाड़ से रमन वर्मा, भोरंज से मनु बाला, करेर से राजेश कुमार मांगा, बिझड़ी से विजय कुमारी, बड़सर से वीना शर्मा, दांदडू से संजीव कुमार संजू, लहड़ा से बिहारी लाल शर्मा, मालंग से बलवीर चौधरी, नौहंगी से सुरेंद्र सिंह बबली और बेला वार्ड से इंदु बाला को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। 

विकास खंड बिझड़ी के जिला परिषद दांदड़ू वार्ड पर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतरने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने इस वार्ड के लिए तुलसीराम को मौका दिया है। पिछले जिला परिषद चुनाव में तुलसीराम ने कांग्रेस पार्टी को कड़ी टक्कर दी थी और दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि, भाजपा तो तीसरे नंबर पर खिसक गई थी। आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीराम निरंकारी ने बताया कि तुलसीराम को इस सीट पर जिला परिषद चुनाव का मौका दिया है। तुलसीराम ने बताया कि जिला परिषद की इस सीट पर मतदाताओं का उन्हें काफी स्नेह मिल रहा है। भाजपा ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संजीव शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने इस बार कमल बन्याल को मैदान में उतारकर टक्कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि तीनों में से कौन सीट को पक्का करता है। 

सोलन में भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

वहीं, सोलन में भी भाजपा व कांग्रेस ने जिला परिषद और नगर परिषदों के लिए अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी घोषित दिए हैं। हालांकि कांग्रेस का एक वर्ग सूची घोषित करने के पक्ष में नहीं था। उनका तर्क था कि इससे अन्य प्रत्याशी नाराज हो सकते हैं।  भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सूचियों में कई नाम नए हैं तो कई नाम ऐसे हैं जिनकी अदला-बदली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed