फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Big reshuffle in Congress soon hundreds of inactive officials will be fired

Himachal Congress: कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल, सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी

Wed, 31 Jul 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस में सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने तैयारी चल रही है। नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन
Himachal Congress Big reshuffle in Congress soon hundreds of inactive officials will be fired
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की रिपोर्ट के बाद संगठन की मजबूती को कड़े फैसले लेने की हाईकमान ने तैयारी शुरू कर दी है। ब्लॉक, जिला और राज्य कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन होगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं की संगठन में ताजपोशी होगी। नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में रखी गई बातों का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। बुधवार को प्रतिभा सिंह का सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए कड़े फैसले लेने के संकेत बीते दिनों शिमला आए प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने भी दिए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो पदाधिकारी पूरी निष्ठा से काम नहीं करेगा, उन्हें हटाया जाएगा। अब लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर हार के बाद निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर करने की तैयारी है। ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक के पदाधिकारियों के कामकाज की प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा करवाई है। कई ऐसे पदाधिकारी चिन्हित किए गए हैं जिन्होंने चुनाव के दौरान संगठन की गतिविधियों में भाग नहीं लिया। चुनाव प्रचार भी पूरी ताकत के साथ नहीं किया। ऐसे पदाधिकारियों की जगह अब नये कार्यकर्ताओं को संगठन में तवज्जो दी जाएगी। अगले वर्ष प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से पहल शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि हाईकमान को प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत करा दिया है। संगठन की मजबूती के लिए क्या-क्या फैसले लेना आवश्यक है। इसकी जानकारी भी दी गई है। सरकार और संगठन की मजबूती को लेकर भी हाईकमान से चर्चा हुई है। इन सब मामलों में जल्द ही बड़े निर्णय देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed