{"_id":"5d3c40568ebc3e6cb370d6db","slug":"himachal-congress-appoint-observers-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी विस क्षेत्रों में कांग्रेस पर्यवेक्षक लगेंगे, ताजपोशी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी विस क्षेत्रों में कांग्रेस पर्यवेक्षक लगेंगे, ताजपोशी की तैयारी
Sun, 28 Jul 2019 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। कांग्रेस सभी ब्लॉक के नए अध्यक्षों की ताजपोशी की तैयारी कर रही है। पर्यवेक्षकों की तैनाती से पहले प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने 30 जुलाई को अहम बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रदेश कांग्रेस राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की शीघ्र तैनाती करने वाली है।
विज्ञापन
नए प्रदेशाध्यक्ष को सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की तैनाती के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके बाद नए ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है। ये पर्यवेक्षक अपने जिलों में तैनात नहीं किए जाएंगे। इन पर्यवेक्षकों की तैनाती कहां की जानी है, इस संबंध में फिलहाल किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बताते हैं कि इन पर्यवेक्षकों की मदद से ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। ये पर्यवेक्षक 15 दिन के भीतर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को सौंपेंगे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ब्लाक अध्यक्षों और ब्लाक कमेटियों के नामों की सूची को फाइनल करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पहली बार ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक कमेटियों के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है। इससे पहले 30 जुलाई को विधानसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है। ये पर्यवेक्षक 15 दिन के अंदर बैठकें कर ब्लॉक अध्यक्षों के नाम और ब्लॉक कमेटियों की सिफारिश करेंगे। इन ब्लॉक अध्यक्षों की ताजपोशी से पहले ये सभी उनसे मिलेंगे।