फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Commission Recruitment Paper Leak Case Main accused Uma Azad attempted suicide in Vigilance office

हिमाचल आयोग भर्ती पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी उमा आजाद ने विजिलेंस कार्यालय में किया आत्महत्या का प्रयास

Sat, 24 Aug 2024 05:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 05:18 PM IST
सार

हिमाचल में पेपर लीक प्रकरण की मुख्य आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। 

विज्ञापन
Himachal Commission Recruitment Paper Leak Case Main accused Uma Azad attempted suicide in Vigilance office
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण की आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। आरोपी को पेपर लीक मामले में दर्ज 14वीं एफआईआर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। महिला को नोटिस देकर जांच के लिए महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में पूछताछ की जानी थी लेकिन इससे पहले ही उसने गोलियां निगल ली।

विज्ञापन


मामले में दर्ज 14वीं एफआईआर में उसकी संलिप्तता पाई गई है। ऐसे में जब आरोपी को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय शनिवार को बुलाया गया तो उसने डिप्रेशन की दवाई की एक साथ कई गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया है। पेपरलीक मामला सामने आने के बाद से भंग आयोग की महिला कर्मचारी उमा आजाद डिप्रेशन की दवा ले रही है। इस मामले में दर्ज अब तक ही सभी एफआईआर में वह नामजद है।
विज्ञापन





जांच के दौरान जमानत मिलने पर वह रिहा है लेकिन अलग-अलग पोस्ट कोड में दर्ज एफआईआर में कानूनी प्रावधानों के तहत उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। जब शनिवार को पोस्ट कोड 822 जूनियर स्टोरकीपर भर्ती परीक्षा में दर्ज एफआईआर में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था तो उसने विजिलेंस कार्यालय परिसर में अत्याधिक दवाईयों का सेवन कर लिया। उमा आजाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि वह जांच से तंग आ चुकी है इसलिए उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विजीलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि सदर पुलिस थाना हमीरपुर में इस बावत शिकायत दी गई है। जांच को प्रभावित करने के लिए महिला आरोपी ने यह प्रयास किया है। महिला कांस्टेबल की मौजदूगी में उसे कार्यालय में बुलाया गया था। महिला के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की शिकायत सदर थाना पुलिस हमीरपुर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed