फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm sukhvinder singh sukhu tour rohru rampur october 1 to 3 october

हिमाचल: CM सुक्खू का एक से तीन अक्तूबर तक शिमला से रोहड़ू-रामपुर दौरा, गांवों में पहुंचकर जनता से होंगे रूबरू

Wed, 30 Sep 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 30 Sep 2026 11:28 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 1 से 3 अक्टूबर 2026 तक का विस्तृत दौरा कार्यक्रम जारी हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिमला से रोहड़ू, चिड़गांव, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कार्यक्रम में विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ जनता, महिला मंडलों और युवक मंडलों से संवाद शामिल है। मुख्यमंत्री रोहड़ू और रामपुर में एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाने और उसमें भाग लेने वाले हैं।

विज्ञापन
himachal cm sukhvinder singh sukhu tour rohru rampur october 1 to 3 october
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अक्तूबर की शुरुआत में शिमला से निकलकर रोहड़ू और रामपुर क्षेत्र में तीन दिन का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद भी होगा। दौरे के कार्यक्रम में विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

विज्ञापन

1 अक्टूबर को रोहड़ू से होगी दौरे की शुरुआत
जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिमला से रोहड़ू जाएंगे। सुबह 10:20 बजे ओक से सड़क मार्ग से 10:35 बजे अनाडेल हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से रोहड़ू के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंचेंगे। रोहड़ू में मुख्यमंत्री पीएम श्री जीएसएसएस (सीबीएसई) जाएंगे। यहां विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे और इसके बाद एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ उसमें भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चिड़गांव पहुंचेंगे। नगर पंचायत मैदान में दोपहर करीब 1 बजे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। यहां जनसभा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में मुख्यमंत्री सांडाशु स्थित एचपीएसईबीएल रेस्ट हाउस जाएंगे। इसके बाद शाम करीब 4:45 बजे भटवारी गांव पहुंचकर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से संवाद करेंगे। रात का ठहराव भी भटवारी गांव में निर्धारित किया गया है।

2 अक्तूबर को रामपुर की ओर बढ़ेगा काफिला
दौरे के दूसरे दिन यानी 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम भटवारी गांव में प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रोहड़ू के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रामपुर के शिंगला हेलीपैड जाएंगे। शिंगला में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ नोग वैली के लोगों से संवाद करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री तकलेच में संक्षिप्त ठहराव करेंगे और फिर काशा गांव पहुंचेंगे। यहां भी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड काशा में जनता, महिला मंडलों और युवक मंडलों से बातचीत प्रस्तावित है। रात का ठहराव पट गांव में होगा।

3 अक्टूबर को नोगली और रामपुर में कार्यक्रम
दौरे के अंतिम दिन 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पट गांव से सुबह 9 बजे नोगली के लिए रवाना होंगे। नोगली में सुबह करीब 10:30 बजे जनसभा रखी गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री रामपुर स्थित पदम उत्कृष्ट जीएसएसएस (सीबीएसई) पहुंचेंगे। यहां विद्यार्थियों से संवाद के साथ एक बार फिर एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाने और उसमें भाग लेने का कार्यक्रम है।

दोपहर में सर्किट हाउस रामपुर में भोजन के बाद मुख्यमंत्री शिंगला हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा करीब 3:10 बजे अनाडेल हेलीपैड, शिमला पहुंचने और फिर सड़क मार्ग से ओक लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

मौसम पर भी रहेगी नजर
टूर प्रोग्राम में साफ किया गया है कि यह कार्यक्रम अंतिम है, लेकिन मौसम की स्थिति अथवा अंतिम समय में होने वाले बदलाव के कारण इसमें परिवर्तन संभव है। वहीं, संबंधित अधिकारियों को रास्ते में आपातकालीन लैंडिंग की स्थिति में आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस तरह मुख्यमंत्री सुक्खू का तीन दिवसीय दौरा विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद और नशे के खिलाफ अभियान तीनों लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed