Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cm sukhvinder singh sukhu said one more minister's post will be filled soon

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरेंगे मंत्री का एक रिक्त पद, मंडी को सरकार में मिलेगी तरजीह

Tue, 12 Dec 2023 08:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 08:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मंत्रिमंडल छोटा रखा था। एक साल बाद जरूरत महसूस होने पर विस्तार किया है। पहले के मुख्यमंत्री एक साथ ही 12 मंत्री पद भरते रहे हैं। हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
Himachal cm sukhvinder singh sukhu said one more minister's post will be filled soon
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार में खाली चल रहे मंत्री के एक पद को लोकसभा चुनाव से पहले भरा जाएगा। मंडी जिला को भी सरकार में तरजीह दी जाएगी। मंगलवार शाम को राजभवन में दो नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों का आवंटन जल्द किया जाएगा। पुराने मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मंत्रिमंडल छोटा रखा था। एक साल बाद जरूरत महसूस होने पर विस्तार किया है। पहले के मुख्यमंत्री एक साथ ही 12 मंत्री पद भरते रहे हैं।

विज्ञापन


हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया। लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद को भरने की कोशिश की जाएगी। मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर को सरकार में जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्रों में संतुलन व जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल विस्तार किया है। अभी विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त है। सरकार में और भी कई नियुक्तियां होनी हैं। सभी मंत्री मिलकर हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को मैं दुबई के दौरे पर जाऊंगा। वहां प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों से बैठकें की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed