Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- अध्यापक हाईली पेड सैलरी लेते हैं, उसके अनुरूप उन्हें कार्य करने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के आत्मविश्वास में कमी है। ऐसे में सरकार शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन कर रही है। इससे कई अध्यापक नाराज दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह परिवर्तन आने वाले समय में लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक हाईली पेड सैलरी लेते हैं। ऐसे में उसके अनुरूप उन्हें कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोठी दोवरा स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान संबोधित करते सीएम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी