{"_id":"693be0193bb1955afe0cf208","slug":"himachal-cm-sukhu-said-opposition-leaders-are-telling-lies-after-lies-now-i-don-t-feel-like-reacting-to-the-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- नेता विपक्ष झूठ पर झूठ बोल रहे, उनको लेकर प्रतिक्रिया देने का मन नहीं करता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- नेता विपक्ष झूठ पर झूठ बोल रहे, उनको लेकर प्रतिक्रिया देने का मन नहीं करता
Fri, 12 Dec 2025 02:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:58 PM IST
सार
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता विपक्ष झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। वो ऐसी बातें करते हैं जिसमें तथ्य नहीं होते। नेता प्रतिपक्ष को लेकर अब प्रतिक्रिया देने का मन नहीं करता।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर झूठ पर झूठ बोलते हैं। उनको लेकर अब प्रतिक्रिया देने का मन नहीं करता। शुक्रवार को जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष को केंद्र सरकार से बात कर आर्थिक मदद दिलानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष की बातों में तथ्य नहीं होते, वे झूठ बोलते हैं। जयराम ठाकुर पीएम मोदी के पास जाएं। पीएम ने जो 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है और पीडीएनए का 2 हजार करोड़ दिलवाने में सहयोग करें। इससे उन्हीं के सराज विधानसभा क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्या वो अपने विधानसभा क्षेत्र के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार अपने राजस्व से कर रही हैं। केंद्र की मदद आएगी तो राहत पहुंचाने का कार्य तेजी से होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला आने पर उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, जनजातीय क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है।
विज्ञापन