फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur statement to media

हिमाचल को कर्ज से उबारना बड़ी चुनौती, पटरी पर लाएंगे अर्थव्यवस्था: जयराम

Thu, 28 Dec 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Dec 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur statement to media

नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सचिवालय में पदभार संभालते ही कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती कर्ज में दबे हिमाचल को इससे उबारने की होगी। उन्होंने कहा कि पूरा राज्य कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कोशिश करेंगे कि कैसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वे पटरी पर ला सकें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह से भाजपा को अपार जनसमर्थन दिया है, उसको देखते हुए वे जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जयराम ठाकुर ने बुधवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बात की। क्या प्रदेश में माफिया पर भी शिकंजा कसेंगे?
विज्ञापन


इसके जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि माफिया चाहे वन का हो, या फिर ड्रग्स माफिया हो। वे हर तरह के माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जयराम ठाकुर बोले कि वे याद दिलाना चाहते हैं कि देवभूमि को वे शांतिप्रिय ढंग से आगे ले जाना चाहते हैं। आम जनता के लिए भी वे समर्थन देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं बदले की भावना से काम नहीं करूंगा

himachal cm jairam thakur statement to media

भाजपा ने जो चार्जशीट राज्यपाल को दी है, क्या उस पर भी कार्रवाई करेंगे? जयराम ठाकुर ने कहा कि वे बदले की भावना से कोई काम नहीं करेंगे। भाजपा के विजन डाक्यूमेंट को सरकार नीतिगत दस्तावेज बनाएगी। 

अपना काम करता रहा, कभी नहीं सोचा था इस मुकाम पर पहुंचूंगा 
जयराम ठाकुर ने कहा - मैं अपना काम करता रहा और ये कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इस मुकाम पर पहुंचूंगा। ये पल मुझे भावुक कर देने वाले हैं। मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि प्रदेश की जनता ने ये जिम्मेवारी दी है।

इसके लिए जनता के आभारी हूं। पहली बार मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के दौरान यहां नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी आए। ये अलग ही तरह का अनुभव रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed