हिमाचल को कर्ज से उबारना बड़ी चुनौती, पटरी पर लाएंगे अर्थव्यवस्था: जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सचिवालय में पदभार संभालते ही कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती कर्ज में दबे हिमाचल को इससे उबारने की होगी। उन्होंने कहा कि पूरा राज्य कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कोशिश करेंगे कि कैसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वे पटरी पर ला सकें।
उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह से भाजपा को अपार जनसमर्थन दिया है, उसको देखते हुए वे जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जयराम ठाकुर ने बुधवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बात की। क्या प्रदेश में माफिया पर भी शिकंजा कसेंगे?
इसके जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि माफिया चाहे वन का हो, या फिर ड्रग्स माफिया हो। वे हर तरह के माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जयराम ठाकुर बोले कि वे याद दिलाना चाहते हैं कि देवभूमि को वे शांतिप्रिय ढंग से आगे ले जाना चाहते हैं। आम जनता के लिए भी वे समर्थन देना चाहते हैं।
मैं बदले की भावना से काम नहीं करूंगा
भाजपा ने जो चार्जशीट राज्यपाल को दी है, क्या उस पर भी कार्रवाई करेंगे? जयराम ठाकुर ने कहा कि वे बदले की भावना से कोई काम नहीं करेंगे। भाजपा के विजन डाक्यूमेंट को सरकार नीतिगत दस्तावेज बनाएगी।
अपना काम करता रहा, कभी नहीं सोचा था इस मुकाम पर पहुंचूंगा
जयराम ठाकुर ने कहा - मैं अपना काम करता रहा और ये कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इस मुकाम पर पहुंचूंगा। ये पल मुझे भावुक कर देने वाले हैं। मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि प्रदेश की जनता ने ये जिम्मेवारी दी है।
इसके लिए जनता के आभारी हूं। पहली बार मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के दौरान यहां नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी आए। ये अलग ही तरह का अनुभव रहा।