फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur statement over virbhadra singh

वीरभद्र सरकार में व्यक्तिगत केस लड़ने को उड़ान भरता रहा हेलीकॉप्टर : जयराम

Sat, 22 Dec 2018 07:00 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज/हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Sat, 22 Dec 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur statement over virbhadra singh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पर्व कांग्रेस सरकार पर सरकारी कोष के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष आज उनके हेलीकॉप्टर के उपयोग पर सवाल उठा रहा है जबकि हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल जनहित में किया गया है।

विज्ञापन


वीरभद्र सरकार के दौरान तो व्यक्तिगत केस लड़ने के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता रहा। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के ग्यारह महीने में केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए 14 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लाए गए हैं।
विज्ञापन


विकास के लिए इतने बड़े पैमाने की केंद्रीय फंडिंग पर कांग्रेस नेताओं के मुंह बंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह किया

himachal cm jairam thakur statement over virbhadra singh

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह किया है। चुनाव नजदीक आते देख कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते घोषणाएं कीं जबकि भाजपा ने सत्ता में आते-आते विकास योजनाओं के एलान किए।

राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में असामायिक बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्रों में हजारों लोग फंस गए थे। प्रधानमंत्री ने उनके एक आग्रह पर राज्य के लिए सात हेलीकॉप्टर प्रदान कर सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी 27 दिसंबर को एक वर्ष पूरा कर रही है। धर्मशाला में सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। 

कांग्रेस नेता बढ़ा रहे जनमंच कार्यक्रम की शोभा

himachal cm jairam thakur statement over virbhadra singh

सीएम ने कहा कि अभी तक जनमंच के माध्यम से 20,000 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। अब तो ऐसी स्थिति आ चुकी है कि खुद कांग्रेस के नेता जनता के इस मंच पर पहुंचकर जनमंच कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने जाते-जाते प्रदेश में 21 सरकारी महाविद्यालय खोल दिए। लेकिन अब पता चला कि इन कॉलेजों को खोलते समय महज एक-एक लाख रुपये बजट की व्यवस्था की गई थी।

एक पीएचसी को प्रदेश भाजपा सरकार ने एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के कहने पर केबिनेट में रद्द किया। पता चला कि जहां पीएचसी खोलने की घोषणा की, वह जगह पूरे प्रदेश में है ही नहीं।

वीरभद्र को नहीं, जनता को है सरकार को अंक देने का अधिकार : जयराम 

himachal cm jairam thakur statement over virbhadra singh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 महीनों के भीतर उन्होंने प्रदेश के 62 विस क्षेत्रों के दौरे पूर कर लिए हैं, जबकि छह हलके ही बचे हैं। इनका दौरा भी वह शीघ्र करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश सरकार के कार्यकाल पर अंक देने पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि यह अंक वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के हिसाब से दिए हैं। उन्होंने कहा कि अंक देने का अधिकार केवल प्रदेश की जनता को है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विवि के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। केवल टेंडर होना बाकी है। अगर प्रधानमंत्री कार्यालय से शिलान्यास की अनुमति मिलेगी तो वह भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल के जश्न के लिए धर्मशाला के पुलिस मैदान को व्यवस्थित किया जा रहा है। कांग्रेसी फिजूल में बयानबाजी कर रही है। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री रैली के टेंडर भी कांग्रेस को ही देने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed