राफेल मामले पर झूठ बोल रही कांग्रेस :जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया है कि कांग्रेस चुनावी फायदा उठाने के लिए झूठ बोल रही है। इसके लिए देश की जनता से राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
वह सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके लिए सीएम ठाकुर मीडिया से बातचीत करने हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे और सवा दो घंटे बाद रवाना हो गए। ठाकुर ने कहा कि साढ़े 4 साल से देश में पीएम मोदी की सरकार है, लेकिन एक भी आरोप नहीं लगा है।
विपक्ष आधारहीन मुद्दे पकड़कर लोगों को गुमराह कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर फैसले के बाद सभी को संतुष्टि जतानी चाहिए। अदालत के फैसले से बौखलाई कांग्रेस गलत व्याख्या करके अपना राजनीतिक उद्देश्य पूरा करना चाहती है।
कोर्ट में चार याचिकाएं दायर की गईं थीं। सुनवाई के बाद अदालत ने अपना निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि यह बात विपक्ष ने भी मानी कि इस राफेल सौदे के बाद सेना और जवानों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उनका हौसला बढे़गा।
रक्षा जरूरतों को लटकाकर देश से खिलवाड़ क्यों किया गया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल्पनिक बातों को सामने रखकर चल रही है और सवाल, जवाब व निर्णय स्वयं ले रही है। भाजपा ने 19 राज्यों में सरकार होने के बावजूद किसी नेता ने यूं अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया, जबकि केवल तीन राज्यों में सत्ता हासिल होते ही कांग्रेस अमर्यादित भाषा और झूठे आरोपों
के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर विधायक एवं सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, महामंत्री संजय भाटिया, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा व युवा नेता विकास रोहिल्ला मौजूद रहे।