फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cm jairam thakur statement land acquiring land acquisition for various projects

सीएम जयराम बोले- अपने संसाधन और फंड देख कर सरकार कर रही जमीन अधिग्रहण: जयराम

Mon, 23 Aug 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 09:11 PM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सरकार की ओर से जमीन न देने से कई प्रोजेक्ट लटके होने की बात पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। सीएम ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार जमीन अधिग्रहण का कार्य करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
himachal cm jairam thakur statement land acquiring land acquisition for various projects
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास जो संसाधन और फंड होंगे, उसे ध्यान में रखकर ही जमीन अधिग्रहण के लिए पैसा लगाया जा रहा है। पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रोजेक्ट आ रहा है तो उसकी स्टेज क्या है, उसकी फाइनल स्वीकृति क्या है। उसे देखकर ही जमीन अधिगृहीत हो सकती है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सरकार की ओर से जमीन न देने से कई प्रोजेक्ट लटके होने की बात पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार जमीन अधिग्रहण का कार्य करने के लिए तैयार है। सारा मामला केंद्र सरकार के वित्त आयोग के सामने रखकर पैसे की मांग की गई है। इस पर फाइनांस कमीशन इन प्रिंसिपल ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए चार सौ करोड़ रुपये की मांग को जायज बताया है। कहा कि भानुपल्ली से लेकर बैरी रेलवे लाइन के लिए पिछले साढ़े तीन सालों में प्रदेश सरकार तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक दे चुकी है। 
विज्ञापन


मंडी एयरपोर्ट की बात करें तो मंडी में बड़ा एयरपोर्ट बनना है। इसके लिए ओवरलेस और रडार सर्वे हो चुका है। राज्य सरकार ने जो राशि देनी थी, वह दे दी है। जमीन का अधिग्रहण कार्य तकनीकी चीजें पूरी होने के बाद किया जाता है। पूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना गारंटी के लिए मनरेगा की तर्ज पर एक्ट ला सकते हैं। इस योजना को भी पूरे देश में लागू करने वाला हिमाचल ही पहला राज्य है। इस मौके पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed