फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cm jairam statement over mp ramswaroop sharma death case in mandi

सांसद रामस्वरूप मौत मामला: जयराम बोले- परिजन चाहेंगे तो सीबीआई या राज्य एजेंसी से कराएंगे जांच

Thu, 18 Mar 2021 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)/नई दिल्ली Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 10:32 PM IST
सार

  • दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
  • परिजन चाहेंगे तो सीबीआई या राज्य एजेंसी से कराएंगे जांच
  • सीएम जयराम ने सांसद की संदिग्ध मौत मामले पर दिया बयान

विज्ञापन
himachal cm jairam statement over mp ramswaroop sharma death case in mandi
दिवंगत सांसद रामस्वरूप को सीएम ने श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का गुरुवार को उनके पैतृक गांव जोगिंद्रनगर के जलपेहड़ के मछयाल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा कि मौत की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। परिजनों से बात की जाएगी, यदि वे चाहेंगे तो सीबीआई या फिर राज्य सरकार की एजेंसी से जांच करवाने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


उधर, नई दिल्ली जिले की नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मौत को खुदकुशी मानते हुए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत (खुदकुशी) मामला दर्ज किया है। पुलिस सांसद के दोनों मोबाइल जब्त कर कॉल और व्हाट्सएप डिटेल खंगाल रही है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद के दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल मंगवाई जा रही है, ताकि पता लग सके कि उन्होंने किस-किससे बात की।
विज्ञापन


मामला सांसद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने का है, ऐसे में थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। सांसद के मोबाइल के कॉल लॉग को देखने से पता चल रहा है कि वह मोबाइल का बहुत कम इस्तेमाल करते थे। कई बार तो उन्होंने एक दिन में सिर्फ दो ही फोन किए हैं। उन्होंने आखिरी बार पत्नी चंपा शर्मा से बात की थी। कॉल डिटेल से पुलिस देखना चाहती है कि उनके मोबाइल से व्हाट्सएप व मैसेज आदि डिलीट तो नहीं किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
सांसद के विसरा को सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनके विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। आरएमएल अस्पताल में तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया है। मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों ने भी पोस्टमार्टम के बाद अनौपचारिक रूप से खुदकुशी की ओर इशारा किया है। सांसद ने अपने जिस बेडरूम में फांसी लगाई है उसका दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे पर ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम नहीं था। इस दरवाजे के अलावा कमरे में घुसने का कोई और रास्ता नहीं है।


किसी नेता का कोई फोन नहीं आया
पुलिस का कहना है कि सांसद रामस्वरूप के दोनों मोबाइल की कॉल लॉग को देखा गया है। किसी नेता या ब्यूरोक्रेट ने उन्हें न तो फोन किया और न सांसद ने फोन किया। सांसद के पास एक फोन मंडी से आया था। ये किसी कार्यकर्ता ने किया है और मंदिर निर्माण को लेकर बात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed