फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm candidate of bjp will be declared in hotel peterhoff shimla

हिमाचल के लिए मुख्यमंत्री का नाम तय, शिमला में पर्यवेक्षक करेंगे एलान

Sun, 24 Dec 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Dec 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
himachal cm candidate of bjp will be declared in hotel peterhoff shimla

भाजपा हाईकमान ने गुजरात के बाद हिमाचल के सीएम का नाम भी तय कर दिया है। सीएम के नाम का एलान पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर रविवार दोपहर 12:30 बजे विधायक दल की बैठक में कर सकते हैं।

विज्ञापन


जीते विधायकों से जयराम ठाकुर जबकि विधायक दल से बाहर के नेता पर दांव खेला तो संसदीय बोर्ड की पहली पसंद जेपी नड्डा बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बाहर होते हैं तो यह उनके खेमे के लिए बड़ा झटका होगा।
विज्ञापन


दबाव में दिख रहे खेमे के लिए इतनी राहत जरूर है कि समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में तरजीह मिल सकती है। पर्यवेक्षकों के सामने धूमल समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन का नतीजा भी सामने आएगा। माना जा रहा है कि पर्यवेक्षकों ने खेमेबाजी को लेकर भी अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे होगी बैठक

himachal cm candidate of bjp will be declared in hotel peterhoff shimla

उल्लेखनीय है कि भाजपा कोर कमेटी और सांसदों के अलावा वरिष्ठ विधायकों से मंत्रणा के बाद दिल्ली लौटे पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम पर की रायशुमारी से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करवाया जिसके बाद मुख्यमंत्री का नाम तय किया गया है।

बीते शुक्रवार को शिमला में सांसद शांता कुमार और रामस्वरूप शर्मा भी पर्यवेक्षकों के साथ हुई बैठक में जीते विधायकों से सीएम चुनने की राय दे चुके हैं।  

पर्यवेक्षकों के दौरे को लेकर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने बताया कि पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर के साथ प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय सुबह 11:00 बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पर्यवेक्षक दोपहर 12:30 बजे पीटरहॉफ होटल में विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पांचों सांसद और कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed