{"_id":"61a8fc82a89cb8363d2ffd64","slug":"himachal-chief-secretary-consultation-with-intelligence-agencies-on-border-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा सुरक्षा पर हिमाचल के मुख्य सचिव ने खुफिया एजेंसियों से मंत्रणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा सुरक्षा पर हिमाचल के मुख्य सचिव ने खुफिया एजेंसियों से मंत्रणा की
Thu, 02 Dec 2021 10:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश से लगती चीन शासित तिब्बत सीमा की सुरक्षा के संबंध में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने गुरुवार को सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियों से मंत्रणा की। इसमें राज्य पुलिस, आईटीबीपी, सेना और सभी खुफिया एजेंसियों के अफसर शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश से लगती चीन शासित तिब्बत सीमा की सुरक्षा के संबंध में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने गुरुवार को सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियों से मंत्रणा की। इसमें राज्य पुलिस, आईटीबीपी, सेना और सभी खुफिया एजेंसियों के अफसर शामिल हुए। हाल ही में डीजीपी संजय कुंडू ने राज्यपाल को यह रिपोर्ट दी थी कि चीन अधिकृत तिब्बत सीमा के उस पार पिछले कुछ वक्त से कई तरह की संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं। सीमा के उस ओर चीन अपना आधारभूत ढांचा खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
उस तरफ जहां भवन बनाए जा रहे हैं, वहीं चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं। कुछ वक्त पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस सीमाई क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने भी कहा था कि बॉर्डर के उस पार कई तरह की गतिविधियां हो रही हैं। उसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। इस बैठक में इसी संबंध में चर्चा हुई। यह बैठक इतनी गोपनीयता के साथ हुई है कि कोई भी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन