फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal chief secretary BK Agarwal directions to officers

विभागाध्यक्षों की बजट घोषणाओं को लागू करने की रिपोर्ट मंजूर नहीं

Thu, 29 Nov 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal chief secretary BK Agarwal  directions to officers

हिमाचल सरकार विभागाध्यक्षों की मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं पर दी गई रिपोर्ट स्वीकार नहीं करेगी। ऐसी रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। इसे प्रशासनिक सचिवों को ही भेजना होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के वित्त वर्ष 2018-19 के बजट आश्वासनों की समीक्षा बैठकों में केवल सचिव ही जाएंगे। विभागों के निदेशक अथवा विभागाध्यक्ष इन बैठकों में नहीं जा सकेंगे। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने ये निर्देश तमाम अधिकारियों को जारी किए हैं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं पर बुलाई गई एक बैठक में सचिवों के बजाय कई विभागाध्यक्षों के पहुंचने पर मुख्य सचिव काफी तल्ख हो गए थे। अब योजना विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि इन घोषणाओं और आश्वासनों का ब्योरा मुख्य सचिव और योजना विभाग को खुद प्रशासनिक सचिवों को देना होगा। ऐसा नहीं हो पाएगा कि विभागाध्यक्ष ही इसका बखान करते रहें। 
विज्ञापन


कोई समस्या है तो योजना विभाग को बताएं 
अधिकारियों को यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर किसी बजट आश्वासन को लागू करवाने में कोई समस्या आ रही है और उसे लागू करना संभव नहीं है तो इसकी जानकारी भी योजना विभाग को भेजी जाए, जिससे कि इसकी नवीनतम स्थिति के बारे में सीएम जयराम ठाकुर को अवगत करवाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed