{"_id":"645650b886102fa1a50663e3","slug":"himachal-chamba-news-landslide-between-tindi-and-pangi-120-passengers-stuck-for-27-hours-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: तिंदी और पांगी के बीच पहाड़ दरकने से 15 गाड़ियों में 27 घंटे फंसे रहे 120 मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: तिंदी और पांगी के बीच पहाड़ दरकने से 15 गाड़ियों में 27 घंटे फंसे रहे 120 मुसाफिर
Sun, 07 May 2023 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 May 2023 12:10 PM IST
सार
तिंदी और पांगी के बीच में अचानक पहाड़ दरकने से मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगने से पांगी की ओर से चंबा आने वाली छोटी गाड़ियां तो वापस पांगी के लिए रवाना हो गईं, लेकिन चंबा से पांगी के लिए निकली 15 गाड़ियों में सवार 120 लोग बीच राह फंस गए।
विज्ञापन
तिंदी-पांगी मार्ग पर दरका पहाड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा से पांगी के लिए 15 वाहनों में रवाना हुए करीब 120 लोग तिंदी और पांगी के बीच पहाड़ दरकने से 27 घंटे तक फंसे रहे। बीती वीरवार देर शाम तक मार्ग यातायात के लिए बहाल न होने पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को तिंदी गांव में शरण लेनी पड़ी। लोगों को ठिठुरते हुए तिंदी गांव में रात गुजारनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद मशीनरी लेकर मौके पर पहुंची बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक तक मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
इसके बाद ही लोग पांगी के लिए रवाना हो पाए। बीते वीरवार को तिंदी और पांगी के बीच में अचानक पहाड़ दरकने से मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगने से पांगी की ओर से चंबा आने वाली छोटी गाड़ियां तो वापस पांगी के लिए रवाना हो गईं, लेकिन चंबा से पांगी के लिए निकली 15 गाड़ियों में सवार 120 लोग बीच राह फंस गए। देररात तक मार्ग यातायात के लिए न खुलने पर गाड़ियों में फंसे लोगों ने तिंदी गांव में शरण ली।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर के समय मार्ग के बहाल होने पर गाड़ियों के जरिये बीच राह फंसे लोग पांगी के लिए रवाना हुए। वाहन चालकों में अंकु, टिंकू, सतीश कुमार, गंगाराम, मान सिंह, पवन कुमार और सनी ने बताया कि तिंदी और पांगी के बीच पहाड़ दरकने से मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का ही सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर के समय मार्ग बहाल होने पर लोग पांगी के लिए रवाना हो पाए। आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने बताया कि बीआरओ के साथ जल्द बैठक की जाएगी। इसमें निर्देश दिए जाएंगे कि कोई मार्ग बंद होता है तो उसे शीघ्र बहाल किया जाए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।