फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Chamba News: dalhousie cantonment board closed Banikhet Toll tax barrier

Chamba News: बनीखेत में छावनी बोर्ड का टोल टैक्स बैरियर बंद, वाहन चालकों को होगा लाभ

Sat, 15 Apr 2023 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर पार्थ शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा)
पार्थ शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत(चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Apr 2023 01:57 PM IST
सार

टोल टैक्स बैरियर हटाने से किसी भी राज्य से आने वाले वाहन चालक को टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। छावनी बोर्ड डलहौजी के इस निर्णय से लोगों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
Himachal Chamba News: dalhousie cantonment board closed Banikhet Toll tax barrier
चंबा के बनीखेत-खैरी पुल के पास बंद पड़ा डलहौजी छावनी बोर्ड का टोल बैरियर। - फोटो : संवाद

विस्तार

भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर बनीखेत स्थित डलहौजी छावनी बोर्ड के टोल टैक्स बैरियर पर अब किसी भी वाहन चालक को टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। इस संदर्भ में छावनी बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस निर्णय से हिमाचल के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को लाभ होगा। हिमाचल समेत अन्य राज्यों से चंबा और डलहौजी में आने वाले वाहन चालकों से बनीखेत के खैरी पुल के समीप टोल टैक्स लिया जाता था।

विज्ञापन


टोल टैक्स देने के बाद ही बनीखेत में प्रवेश मिलता था। लोगों को निजी और मालवाहक वाहनों का टोल टैक्स देना पड़ता था। बनीखेत और इसके साथ इलाकों की निजी गाड़ियों को भी टोल टैक्स देकर बनीखेत की सीमा में प्रवेश मिलता था। इसके बाद छावनी बोर्ड ने अगस्त 2022 के बाद हिमाचल नंबर की निजी गाड़ियों का टोल टैक्स माफ कर दिया था।
विज्ञापन


इससे हिमाचल नंबर के वाहन चालकों को टोल टैक्स देने में छूट दी गई, लेकिन हिमाचल की टैक्सी, सरकारी बसों के अलावा बाहरी राज्यों से आने वाली निजी, टैक्सी और मालवाहक गाड़ियों के चालकों को बनीखेत के प्रवेश द्वार से चंबा के अलग जगहों पर जाने के लिए 30 से लेकर 100 रुपये तक टोल टैक्स देना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टोल टैक्स बैरियर हटाने से किसी भी राज्य से आने वाले वाहन चालक को टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। छावनी बोर्ड डलहौजी के इस निर्णय से लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने छावनी बोर्ड का आभार जताया है। उधर, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी बोर्ड डलहौजी मेबल क्रिस्टियन ने बताया कि बनीखेत छावनी बोर्ड का टोल टैक्स बैरियर बंद कर दिया गया है। अब बाहरी राज्यों के वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed