फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Centre approves Rs 1,452 crore for Jalori Jot tunnel, Rs 135 crore for bridge construction over ravi

Himachal: केंद्र ने जलोड़ी जोत सुरंग के लिए 1,452 करोड़ किए मंजूर, खड्ड पर पुल निर्माण को 135 करोड़

Tue, 01 Jul 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

कुल्लू जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 में जलोड़ी जोत दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर 1,452 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Centre approves Rs 1,452 crore for Jalori Jot tunnel, Rs 135 crore for bridge construction over ravi
सुरंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार ने कुल्लू जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 में जलोड़ी जोत दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर 1,452 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। वहीं, रामपुर के झाकड़ी में ब्रौनी खड्ड पर पुल बनाने के लिए 135 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने सड़कों, पुलों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3,667 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन

 

यह राशि प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर पुल निर्माण, सड़कों के स्तरोन्नयन और क्रैश बैरियर निर्माण पर खर्च होगी। कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून सड़क के फोरलेन निर्माण कार्य के लिए भू-अधिग्रहण, निर्माण पूर्व गतिविधियां के लिए 1,385 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधीन 1200 किलोमीटर सड़कें हैं जिनके रखरखाव एवं सुधार कार्यों के लिए केंद्र से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार ने 2,600 करोड़ की वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भेजी थी लेकिन प्रदेश को मात्र 269 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए थे। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मंडी व कुल्लू जिले को जोड़ने वाली भुभू जोत सुरंग और सड़क निर्माण का मामला केंद्र सरकार से उठाया गया है। उन्होंने धनराशि स्वीकृत करने पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्र सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed