फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Cement companies hike prices

हिमाचल में चुनाव से पहले जनता को बड़ा झटका, बढ़ गए दाम

Wed, 11 Oct 2017 12:43 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 Oct 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Himachal Cement companies hike prices

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीमेंट और महंगा हो गया है। एसीसी एवं अंबुजा कंपनियों ने सीमेंट के रेट में पांच रुपये प्रति बैग बढ़ोतरी कर तगड़ा झटका दिया है। अल्ट्राटेक कंपनी ने बीते दिन ही दो रुपये प्रति बैग दाम बढ़ा दिए हैं। बुधवार से पांच रुपये दाम और बढ़ाने की तैयारी है। बाजार में सीमेंट का बैग अब 360 से 365 रुपये तक मिलेगा।

विज्ञापन


पिछले पांच सालों में सीमेंट के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट के दाम बढ़ने से महंगाई के दौर में लोगों को घर बनाने में और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सूबे की पंचायतों में चल रहे मनरेगा और अन्य विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। जानकारों का कहना है कि जुलाई माह से जीएसटी लागू होने के बाद सीमेंट के दाम बढ़ने के बजाय घटने चाहिए थे।
विज्ञापन


सीमेंट के प्रति बैग पर खर्चा 35 रुपये से घटकर 28 रुपये हो गया है। पड़ोसी राज्यों में सीमेंट का एक बैग 250 रुपये में बिक रहा है। हिमाचल में एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक (जेपी) के प्लांट होने के बावजूद प्रदेशवासियों को सीमेंट महंगी दरों पर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबुजा सीमेंट कंपनी के डीलर विजय बहल ने सीमेंट के दामों में 5 रुपये बढ़ोतरी की पुष्टि की है। अल्ट्राटेक के डीलर मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी ने दो रुपये दाम बढ़ाए हैं। कंपनी और दाम बढ़ाने जा रही है।

धूमल ने सरकार को घेरा

Himachal Cement companies hike prices

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सीमेंट के दाम बढ़ाने का निर्णय गलत है। प्रदेश से बाहर सीमेंट काफी सस्ता है। प्रदेश में सीमेंट कारखाने होने के बावजूद दाम बढ़ाना न्यायसंगत नहीं है।

कांग्रेस ने विस चुनाव में वादा किया था कि वह सत्ता में आए तो सीमेंट के दाम कम करेंगे। उलटा बढ़ रहे हैं। सरकार को दाम बढ़ाने का कारण जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

फैसला अनुचित, सीएम से करूंगा बात: बाली 
परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सीमेंट के दाम बढ़ाने का फैसला अनुचित है। सरकार को दामों पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। मैं खुद इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed