{"_id":"38b1fba617c8d0558eb641c90a7f2faf","slug":"himachal-cabinet-support-to-cm-virbhadra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के साथ खड़े हुए मंत्री, कहा- वीरभद्र के नेतृत्व में पूरा विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के साथ खड़े हुए मंत्री, कहा- वीरभद्र के नेतृत्व में पूरा विश्वास
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ एक बार फिर पूरा मंत्रिमंडल खड़ा हो गया है। मंत्रिमंडल ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक एक दिन पहले रविवार को दोबारा प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सरकार सुरक्षित है। वीरभद्र के नेतृत्व में सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
विज्ञापन
बीते 26 सितंबर को मुख्यमंत्री के ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी से एक दिन पहले भी मंत्रिमंडल ने ऐसे ही प्रेस नोट जारी कर वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में आस्था जताई थी। मंत्रिमंडल के सदस्य विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी, धनीराम शांडिल, अनिल शर्मा और कर्ण सिंह ने कहा है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के भाजपा के मंसूबे धराशायी होंगे।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह के खिलाफ प्रतिशोध एवं बदले की राजनीति में भाजपा कभी सफल नहीं होगी। मंत्रियों ने कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसी का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से मुख्यमंत्री के परिसर की तलाशी ली गई और वह भी उस दिन जब उनकी पुत्री के विवाह का दिन था।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश में भाजपा अलग-अलग खेमों में बंटी हुई है और संगठनात्मक चुनावों में उनकी आपसी लड़ाई सबके सामने आ चुकी है। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर और विभिन्न राज्यों में उनके नेताओं द्वारा किए गए घोटालों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को सोची समझी रणनीति के तहत निशाना बनाया गया क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार भाजपा कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की जांच कर रही है।