रात्रि कर्फ्यू लगने से रात को नहीं बजेगा बैंड बाजा, शादी समारोहों पर छाया संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते देख सरकार ने चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। इससे इन जिलों में शादी समारोहों की रात को बैंड बाजा नहीं बजेगा और रात को होने वाली रस्मों पर संकट छा गया है। वहीं, समारोहों में सौ लोगों के ही शामिल होने की शर्त ने भी आयोजन कर्ताओं को मुसीबत में डाल दिया है। इसके चलते कई जगह धाम भी कैंसल करनी पड़ी हैं। होटलों, जंजघरों और मैरिज पैलेस में शादियों की बुकिंग रद्द होने की नौबत आ गई है। अकेले मंडी जिले में ही 24 नवंबर से दिसंबर माह तक करीब 150 शादियां होनी हैं।
शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्णय से मंडी जिले के कई होटलों, जंजघरों और मैरिज पैलेस में रात के समय शादियों के रिसेप्शन की एडवांस बुकिंग रद्द करने की नौबत आ गई है। अब लोग दिन के समय ही शादियों की रिसेप्शन करेंगे। इन दिनों शादियों का सीजन है। एक अनुमान के अनुसार मंडी जिले में दिसंबर तक करीब डेढ़ सौ शादियां होनी हैं। ऐसे में आगामी दिसंबर तक होटलों, जंजघरों और मैरिज पैलेस शादियों के लिए पहले बुक हैं।
प्रदेश में बेकाबू हो रहे कोरोना पर नियंत्रण पाने को सरकार ने बेशक रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय जनहित में लिया हो, लेकिन शादी-ब्याह वाले घरों को आयोजन में बड़ा बदलाव करना पड़ रहा है। शादी-ब्याह व अन्य आयोजना में सौ लोगों से अधिक के एकत्र ना होने की शर्त के बीच कई धामें कैंसल भी करनी पड़ी है, क्योंकि न्योता सरकार के पहले नियमों के तहत दो सौ लोगों को भेजे जा चुके हैं। अब वे इस असमंजस में हैं कि किसे मना करें और किसे नहीं। उधर, डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि सरकार के निर्देशों की सख्ती से अनुपालना होगी।