फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting will held on 16 january at shimla

इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, इन बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting will held on 16 january at shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 16 जनवरी को होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसी दिन सिंगल विंडो की बैठक भी बुलाई जा सकती है। इसमें एक दर्जन से अधिक उद्योगों के प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।  

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से खाली होने वाले पदों के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। हिमाचल में पहली बार शिक्षकों की सेवानिवृत्ति होने से पूर्व ही स्कूलों में पद भरने की प्रक्रिया को शिक्षा विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


साल 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले 850 शिक्षकों और गैर शिक्षकों का आंकड़ा जुटा लिया गया है। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिसंबर महीने में प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत शिक्षकों के 3636 पद भरने को मंजूरी दी है। ये पद स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों वाले हैं। अब शिक्षा विभाग ने साल 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के चलते खाली होने वाले पदों को समय से भरने का फैसला लिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक इस साल हिमाचल में पहली से आठवीं कक्षा तक विभिन्न श्रेणियों के 850 शिक्षक और गैर शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे।

साल के अलग-अलग महीनों में सेवानिवृत्तियां होंगी। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सरकार को 850 पद भरने का प्रस्ताव भेजा है। सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही जैसे-जैसे शिक्षक और गैर शिक्षक सेवानिवृत्त होंगे, उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से नई नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

एचआरटीसी की बीओडी स्थगित

वहीं, पथ परिवहन निगम की 16 जनवरी को होने वाली बीओडी टल गई है। इसका कारण 16 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक होना बताया जा रहा है। 17 जनवरी से प्रदेश भाजपा चुनाव की गतिविधियां शुरू होनी हैं। 18 जनवरी को अध्यक्ष का चुनाव होने के कारण अब यह बैठक 20 जनवरी के बाद ही होगी। 
इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि इसमें कर्मचारियों के 20 सूत्रीय मांगों पर चर्चा होनी है।

इसमें 13 फीसदी आईआर, 4 फीसदी डीए, दफ्तरों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाने से मुद्दे पर चर्चा होनी है। एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर और खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैठक भले ही 20 जनवरी के बाद हो लेकिन कर्मचारियों को इस बीओडी से बहुत उमीदें हैं। 

कर्मचारी यूनियन का स्थापना दिवस 26 जनवरी को
एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन का स्थापना दिवस 26 जनवरी को मुख्यालय में होगा। इसमें लोखा- जोखा और यूनियन को और मजबूत करने के लिए भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed