फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting will be held on 22 july in shimla

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 22 जुलाई को, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Tue, 20 Jul 2021 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 12:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की 22 जुलाई को प्रस्तावित बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
himachal cabinet meeting will be held on 22 july in shimla
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 22 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे राज्य मुख्य अतिथि गृह पीटरहॉफ  में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के परामर्श के लिए स्कूल आने की छूट मिल सकती है। कोचिंग सेंटरों को खोलने और शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों में 4000 से ज्यादा पदों को भरने पर भी मंथन होगा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। दो अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा होगी। उधर, केंद्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा फंड (सीआरआईएफ) में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 99.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पहली किस्त के रूप में जारी की गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और उच्च मंत्रालय ने इस संबंध में हिमाचल सरकार को एक पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


बारिश से हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट तलब
 वहीं, प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी बारिश से घरों समेत बिजली व पेयजल स्कीमों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई लोगों की जान भी गई है। भारी बारिश से मक्की और सब्जियों को नुकसान होने की सूचना है। कृषि विभाग ने कृषि फसलों के नुकसान को लेकर रिपोर्ट तलब की है। राज्य के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि बारिश से मक्की और सब्जियों को नुकसान हुआ है, जबकि धान की फसल के लिए बारिश अच्छी है। कृषि विभाग ने फील्ड से कृषि फसलों के नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। राज्य के बागवानी निदेशक जेपी शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद सेब और अन्य फलों को अच्छी बारिश मिल रही है। इससे सेब और अन्य फलों का आकार बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed