फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal cabinet meeting today may decide to open state border for tourists and public

पर्यटकों और आम लोगों के लिए हिमाचल की सीमाएं खुलेंगी या नहीं, कैबिनेट में फैसला आज

Mon, 24 Aug 2020 02:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Aug 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Himachal cabinet meeting today may decide to open state border for tourists and public
फाइल फोटो

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब पर्यटकों और आम लोगों के लिए हिमाचल की सीमाएं खुलेंगी या नहीं, इसका फैसला कैबिनेट बैठक में सोमवार को हो सकता है। जयराम सरकार लोगों की आवाजाही के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था खत्म कर सकती है। कोविड की निगेटिव रिपोर्ट आने और होटल बुकिंग के मामले में भी छूट दी जा सकती है। केंद्र ने भी लोगों की आवाजाही और सामान लाने-ले जाने पर प्रतिबंध खत्म करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट बैठक सोमवार सुबह दस बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों की राज्य से बाहर और भीतर बेरोकटोक आवाजाही के केंद्रीय निर्देशों पर कैबिनेट के अन्य सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं। हिमाचल में अभी तक पंजीकरण के बाद ही लोग राज्य से बाहर जा सकते हैं। निर्धारित समय के भीतर उन्हें लौटना होता है। इसमें अब रियायत दी जा सकती है। पर्यटन विभाग इस संबंध में एक प्रस्ताव कैबिनेट में रखने जा रहा है। इसमें 72 घंटे के लिए हिमाचल आने वाले सैलानियों को कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने की शर्त से छुटकारा मिल सकता है। बैठक में कई अन्य फैसले भी संभावित हैं। 
विज्ञापन


एसडीएम से छीनीं जाएंगी लाइसेंस बनाने की शक्तियां  
सरकार एसडीएम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की शक्तियां छीनने जा रही है। सरकार ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। परिवहन विभाग ने लाइसेंस और अन्य परिवहन सुविधाओं को ऑनलाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति पर दी जाएगी प्रस्तुति
कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षा नीति के बारे में प्रस्तुति दी जाएगी। इसके प्रावधानों को लागू करने के बारे में शिक्षा विभाग की ओर से कैबिनेट को जानकारी दी जाएगी कि भारत सरकार ने क्या प्रावधान किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed