कैबिनेट की अहम बैठक आज, ये रहेंगे मुद्दे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक बुधवार दोपहर बाद होने जा रही है। इस बैठक अवैध भवन को वैध करने संबंधित अध्यादेश रद्द करके नए अध्यादेश लाने की मंजूरी मिल सकती है।
साथ ही विधायकों को लाल बत्ती देने पर भी ग्रीन सिग्नल मिल सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य सहित अन्य महकमों को 30 से अधिक प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के लिए देर शाम तक तैयार हो चुके थे।
बैठक में तबादलों पर कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों में कटौती करने और बंजर भूमि के इस्तेमाल को लेकर भी कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
इन मुद्दों पर हो चुकी है चर्चा
हिमाचल प्रदेश में खर्चों में कटौती करने के लिए रिसोर्स मोबलाइजेशन की कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में तबादलों पर कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले भत्तों में कटौती करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही संसाधन बढ़ाने के लिए कमेटी ने बंजर भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर विचार किया।
मंगलवार देर शाम यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स ने की। सूत्रों का कहना है कि एक अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक को ध्यान में रखकर कैबिनेट सब कमेटी की आननफानन में बैठक बुलाई गई थी, जिससे सब कमेटी की ओर से उक्त दो बिंदुओं के अलावा पूर्व में लिए गए फैसलों पर कैबिनेट की बैठक में विस्तार से चर्चा की जा सके।
आनन फानन में बैठक बुलाने का ही नतीजा रहा कि कमेटी के तीसरे सदस्य और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री नहीं पहुंच पाए। बैठक में केवल विद्या स्टोक्स और जीएस बाली मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर मुख्य सचिव पी मित्रा और प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी ने भी बैठक में शिरकत की। बैठक रात सवा आठ बजे के बाद खत्म हो पाई।