फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting today decision may be taken to close schools till 30 April night curfew may be imposed

30 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद करने, रात्रि कर्फ्यू लगाने पर फैसला आज

Fri, 09 Apr 2021 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 10:51 AM IST
सार

  • कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर आज होगा फैसला  
  • सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर भी फैसला होने के आसार 

विज्ञापन
himachal cabinet meeting today decision may be taken to close schools till 30 April night curfew may be imposed
हिमाचल कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को 30 अप्रैल तक बंद रखने पर फैसला होगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने सरकार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का प्रस्ताव भेजा है। इस दौरान बोर्ड कक्षाओं सहित कॉलेजों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित योजना के तहत ही करवाने का प्रस्ताव भी भेजा है। परीक्षा केंद्र सैनिटाइज करवाने के शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के लिए बंद हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई पर भी फैसला होने के आसार हैं। फिलहाल एक माह तक स्कूलों में पुरानी कक्षा के सिलेबस रिवाइज करवाना शुरू कर दिया है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय के स्टेट रिसोर्स ग्रुप ने शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण सामग्री भेजना शुरू कर दिया है। वीडियो और वर्कशीट के माध्यम से विद्यार्थियों को रिवीजन करवाया जा रहा है। संभावित है कि पहली मई से स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने को भी मंत्रिमंडल हरी झंडी देगा।
विज्ञापन


सरकार ने अभी 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उससे संभावित है कि स्कूल और कॉलेजों को 30 अप्रैल तक दोबारा बंद करने का फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी 30 अप्रैल तक मिड-डे मिल का राशन ही देने का फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेगा राज्य पुस्तकालय
राजधानी शिमला स्थित राज्य पुस्तकालय को शुक्रवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल दिया जाएगा। पुस्तकालय में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पाठक आ सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य पुस्तकालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। उधर, प्रदेश में स्थित अन्य पुस्तकालय 15 अप्रैल तक बंद ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed