फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting today, Corona restrictions may increase

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, बढ़ सकती हैं कोरोना बंदिशें

Tue, 24 Aug 2021 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 11:42 AM IST
सार


हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार बंदिशों को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
Himachal cabinet meeting today, Corona restrictions may increase
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार बंदिशों को बढ़ा सकती है। खासकर जनसभाओं पर रोक लगाई जा सकती है। शादी, धार्मिक, सामाजिक और अन्य समारोहों में भी भीड़ को कम करने का निर्णय लिया जा सकता है। 

विज्ञापन

                     
स्कूलों-कॉलेजों में एक सितंबर से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगने के आसार भी कम हैं। कोरोना के मामले बढ़ने पर ऑनलाइन पढ़ाई को ही जारी रखने का सरकार फैसला ले सकती है। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के आने पर लगाई गई रोक के फैसले की बैठक में समीक्षा होगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों और कॉलेजों में सप्ताह में तीन-तीन दिन के लिए विद्यार्थियों को बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब मंत्रिमंडल तय करेगा कि विद्यार्थियों को बुलाना है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक सितंबर से कॉलेजों में फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। सेकेंड और थर्ड ईयर के विद्यार्थियों की 16 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूलों में सरकार ने 30 अगस्त तक विद्यार्थियों को बुलाने पर रोक लगाई हुई है। शिक्षकों और गैर शिक्षकों को स्कूलों में आकर ही ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed