{"_id":"609f9cf3c31a9a5ad5481b1f","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-corona-curfew-extended-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सप्ताह में दो दिन खुलेंगी ये दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सप्ताह में दो दिन खुलेंगी ये दुकानें
Sat, 15 May 2021 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 May 2021 05:16 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक लगाया गया था। जरूरी वस्तुओं की दुकानें पहले की तरह दिन में तीन घंटे के लिए खुलेंगी।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने पूरे राज्य में बढ़ते संक्रमण के चलते कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्फ्यू की अवधि 17 मई सुबह छह बजे खत्म होने जा रही थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को शिमला में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हुई कैबिनेट बैठक में कामगारों और श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए हार्डवेयर और निर्माण सामग्री से संबंधित सभी दुकानों को हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को तीन घंटे के लिए खुला रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कैबिनेट ने लोगों से अपील की है कि वे शादी समारोहों को स्थगित कर दें। अगर स्थगित करने की स्थिति न हो तो एहतियात में रहकर परिवार के सदस्यों समेत कुल 20 लोगों के साथ ही विवाह समारोह करवाएं। आदेश में आबकारी एवं कराधान विभाग को भी उन विभागों की सूची में शामिल किया गया जिन्हें कर्फ्यू के दौरान खोलने की अनुमति मिली हुई है।
विज्ञापन
मंत्री करेंगे मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा
कैबिनेट ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्णय लिया कि हर मंत्री 15 दिन की समयावधि से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। तीन माह के भीतर मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं का कार्यान्वयन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। हिमाचल में पहले 15 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन मामले बढ़ने के साथ अब ऑक्सीजन की ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे में इसे 30 मीट्रिक टन करने का फैसला लिया है।
चंबा में 20 करोड़ से खरीदेंगे सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनें
कैबिनेट ने लोगों की सुविधा के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन 128 स्लाइस और एमआरआई 1.5 टेस्ला मशीनों को खरीदने की भी मंजूरी दी।
मेक शिफ्ट अस्पतालों में लेबर रूम बनाने को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी के मेक शिफ्ट कोविड-19 अस्पताल का निष्पादन करने वाली एजेंसी को लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल में एक लेबर रूम, एक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण को मंजूरी दी। मंडी के सरत्यौला में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने और इसके लिए आवश्यक पदों के सृजन का भी निर्णय लिया गया। सुंदरनगर तहसील के धनोटू में नए विश्राम गृह के निर्माण को मंजूरी दी।