{"_id":"61f5351446c39f313f0c2889","slug":"himachal-cabinet-meeting-there-will-be-brainstorming-on-the-budget-session-it-is-possible-to-decide-on-the-third-option-of-constables-and-new-pay-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट बैठक: बजट सत्र पर होगा मंथन, कांस्टेबलों और नए वेतनमान के तीसरे विकल्प पर भी फैसला संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट बैठक: बजट सत्र पर होगा मंथन, कांस्टेबलों और नए वेतनमान के तीसरे विकल्प पर भी फैसला संभव
Sat, 29 Jan 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार 31जनवरी को होगी। इस बैठक में बजट सत्र को लेकर मंथन होगा। जयराम सरकार का आखिरी बजट सत्र फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री चुनावी साल में अपने पांचवें बजट को मार्च के पहले हफ्ते में पेश कर सकते हैं। इसे मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में पारित किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस कांस्टेबलों को मिलने वाले संशोधित पे बैंड को अन्य विभागों के समकक्ष कर्मचारियों के अनुरूप देने का एलान भी हो सकता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के नए संशोधित वेतनमान के लिए तीसरे विकल्प के नियमों को भी बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इन्हें पंजाब सरकार के नए संशोधित वेतनमान के तीसरे विकल्प के नियमों के अनुसार तय किया जा रहा है। सरकार ने बेसिक वेतन और डीए में 15 फीसदी बढ़ोतरी का विकल्प भी सरकारी कर्मचारियों को दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को 2.25 और 2.59 के गुणक से बढ़ोतरी के दो विकल्प दिए थे। कर्मचारी तीसरे विकल्प की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक में कोविड के बढ़ते मामलों पर मंत्रणा होगी। इसमें प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर विस्तार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक प्रस्तुति दी जाएगी। कोविड के नए वैरियंट के लिए एहतियात बरतने के भी निर्देश जारी किए जाएंगे। इस बारे में विभागों और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा और संबंधित निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन