{"_id":"63ecf88b9354767a820037e6","slug":"himachal-cabinet-meeting-the-dates-of-the-budget-session-can-be-decided-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet Meeting: सुक्खू कैबिनेट की दूसरी बैठक में तय हो सकती हैं बजट सत्र की तिथियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet Meeting: सुक्खू कैबिनेट की दूसरी बैठक में तय हो सकती हैं बजट सत्र की तिथियां
Wed, 15 Feb 2023 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की प्रदेश की नई सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तिथियों पर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की प्रदेश की नई सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तिथियों पर निर्णय हो सकता है। वहीं, पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की गाइडलाइंस को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा पार्टी की अन्य गारंटियों पर भी मंत्रणा हो सकती है।
विज्ञापन
कैबिनेट की पिछली बैठक 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन हुई थी। उस वक्त ओपीएस लागू करने का एलान किया गया था। दो अन्य गारंटियों यानी राज्य में महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने और एक साल में एक लाख युवाओं को रोजगार दिलाने के मामले में भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से एक महीने में रिपोर्टें मांगीं हैं। बैठक में भाजपा सरकार के समय 1 अप्रैल, 2022 के बाद खोले 386 शिक्षण संस्थान को डिनोटिफाई करने का मुद्दा भी चर्चा के लिए जा सकता है।
विज्ञापन