{"_id":"651d85fa2000470f8d0ab6d7","slug":"himachal-cabinet-meeting-postponed-will-now-be-held-on-october-11-himachal-cabinet-meeting-himachal-cabinet-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल की बैठक टली, अब 11 अक्तूबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल की बैठक टली, अब 11 अक्तूबर को होगी
Wed, 04 Oct 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Oct 2023 09:04 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित हो गई है। अब यह बैठक गुरुवार के बजाय 11 अक्तूबर को 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी।
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक(फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित हो गई है। अब यह बैठक गुरुवार के बजाय 11 अक्तूबर को 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इस बैठक में कई विषयों पर फैसले लिए जाएंगे। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में रिक्तियों को भरने के संबंध में फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती पर भी निर्णय हो सकता है। पिछले कई दिनों से आंदोलनरत जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों पर भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है। नियमितीकरण की मांग को लेकर शिमला में धरना दे चुके एसएमसी शिक्षकों के मसले पर भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रणा हो सकती है।
विज्ञापन