मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन विभागों में खुलेगा नौकरियों का पिटारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मंत्रिमंडल की वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे सचिवालय में बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। बैठक में सरकार विभिन्न विभागों में नौकरियों का पिटारा खोल सकती है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में नई नौकरियों की सरकार वीरवार को घोषणा कर सकती है।
बैठक में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में पांच साल तक सौ फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों को नौकरी में एक साल का सेवा विस्तार देने का फैसला भी हो सकता है। शिक्षा विभाग ने कैबिनेट बैठक के लिए इसका प्रस्ताव तैयार किया है। शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है।
क्लास थ्री के इंटरव्यू खत्म करने का फैसला ले सकती सरकार
प्रस्ताव के तहत बीते पांच साल के दौरान जिस शिक्षक के विषय में सौ फीसदी परीक्षा परिणाम रहा होगा, उसे नौकरी में एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। सरकार सेवा विस्तार के अलावा पुरस्कार राशि देने का फैसला भी ले सकती है। बैठक में प्रदेश की आईटी
पालिसी को भी मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन शापिंग पर पांच फीसदी तक प्रवेश कर लेने पर भी फैसला लिया जा सकता है। बैठक में क्लास थ्री के इंटरव्यू खत्म करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होना संभावित है। वीरवार को चौथी बार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा।