{"_id":"5c000540bdec2241b6287e3d","slug":"himachal-cabinet-meeting-on-30-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आज, इन्वेस्टर मीट की तैयारियों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आज, इन्वेस्टर मीट की तैयारियों पर होगी चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
इन्वेस्टर मीट पर हिमाचल प्रदेश की विशेष कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बैठक 12 बजे बुलाई है। इसमें जून महीने में धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट की तैयारियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से इस मीट पर राय लेंगे। धर्मशाला में इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बुलाने की तैयारी है। सरकार देश-दुनिया के निवेशकों को हिमाचल में आमंत्रित करके यहां निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
60 से 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश को बुलाने के प्रस्ताव तैयार किए जा सकते हैं। हिमाचल मेें निवेश के लिए भी एक अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा।
इसके लिए सब्सिडी और अन्य तरह की सुविधाएं देने पर भी विस्तार से विचार-मंत्रणा की जाएगी। बैठक में उद्योग, पर्यटन जैसे महकमे अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।
विज्ञापन