Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting november 13 recruitment vacant posts agenda

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज: सरकारी विभागों में भर्तियों और कर्मचारियों के मुद्दों पर होगा मंथन

Fri, 13 Nov 2026 10:11 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुक्रवार को शिमला में होने जा रही है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में सरकारी विभागों के खाली पदों को भरने और कर्मचारियों व पेंशनरों से जुड़े मामलों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी विचार होने की संभावना है।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting november 13 recruitment vacant posts agenda
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को राजधानी शिमला में होने जा रही है। धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के प्रस्तावों पर सबकी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर ढाई बजे राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में होगी। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने को लेकर सरकार पर लगातार दबाव है। ऐसे में भर्ती से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल विचार कर सकता है।

विज्ञापन


सरकारी भर्तियों के प्रस्तावों पर रहेगी नजर
प्रदेश के विभिन्न विभागों में लंबे समय से पद खाली पड़े हैं। युवाओं की ओर से भी सरकारी भर्तियां जल्द शुरू करने की मांग उठाई जा रही है। ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में रिक्त पदों को भरने से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। हालांकि, किन विभागों में कितने पदों को भरने की मंजूरी मिलेगी, इस पर बैठक के फैसलों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारियों और पेंशनरों के मामलों पर भी चर्चा संभव
कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार कर सकती है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा रैली में शामिल होंगे। इसके बाद वह शिमला पहुंचकर मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विधानसभा सत्र में छह से अधिक विधेयक पेश होने की संभावना
धर्मशाला में 16 से 21 नवंबर तक चलने वाले विधानसभा के छह दिवसीय शीतकालीन सत्र में छह से अधिक विधेयक पेश किए जा सकते हैं। इनमें शिमला रोड यूजर एंड पेडेस्ट्रियन एक्ट में संशोधन, नगर निगम और नगर निकायों से जुड़े कानूनों में बदलाव तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत जन विश्वास विधेयक शामिल हो सकते हैं। छह दिवसीय सत्र के दौरान कुल छह बैठकें प्रस्तावित हैं। ऐसे में कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में विधानसभा सत्र के लिए विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed