फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting in Dharamsala.

कैबिनेट की बैठक आज, इन मामलों पर होगी चर्चा

Wed, 14 Jan 2015 10:21 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting in Dharamsala.

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक धर्मशाला में मंगलवार को होगी। सचिवालय से वरिष्ठ अधिकारी धर्मशाला चले गए हैं। इससे पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक का एजेंडा शिमला सचिवालय में तैयार किया गया है। बैठक के एजेंडे में 30 मामले रखे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बसों की बॉडी बदलने के उपकरणों पर वैट का मामला भी एजेंडे में शामिल है।

विज्ञापन


सरकार वैट को पांच से छह फीसदी तक कम करने पर विचार कर रही है। इसी तरह प्रदेश सरकार ने माइनिंग रूल्स भी तैयार किए हैं। इन्हें भी मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा रहा है। कैबिनेट से कांगड़ा जिले में कुछ नई तहसीलें और उप तहसीलें खोलने को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

इनके हक में हो सकता है बड़ा फैसला

himachal cabinet meeting in Dharamsala.

इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण आदि से संबंधित मामले भी एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं। गौर हो कि सरकार आर्युवेदिक डॉक्टरों का स्टापेंड भी बढ़ा सकती है। इसके अलावा शिक्षकों और अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों के हक में भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

मंगलवार दोपहर से पहले चीफ सेक्रेटरी पी मित्रा और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स सचिवालय में बैठे थे। दोपहर बाद ही चीफ सेक्रेटरी और मंत्री धर्मशाला के लिए रवाना हुए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद धर्मशाला में ही सिंगल विडो की बैठक होनी तय हुई है। इसमें उद्योग विभाग से संबंधित करीब एक दर्जन मामले डिस्कस होने हैं। इसमें 12 उद्योगों को लगाने की मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed