फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting decisions today live: approval of implementation of recommendations of 6th Pay Commission

हिमाचल कैबिनेट बैठक: नए वेतनमान पर लगी मुहर, जानें किसके वेतन में होगी कितनी बढ़ोतरी

Tue, 21 Dec 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 12:27 PM IST
सार

 हिमाचल  प्रदेश कैबिनेट ने राज्य के लगभग दो लाख कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान देने का निर्णय लिया है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नया वेतनमान लागू होने के बाद अनुबंध कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today live: approval of implementation of recommendations of 6th Pay Commission
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक में हुई नए वेतनमान की घोषणा पर प्रदेश कैबिनेट ने भी अपनी मुहर लगा दी है। तय किया गया है कि करीब दो लाख कर्मचारियों का वेतन अधिकतम 15 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। यह लाभ एक जनवरी 2016 से दिया जाएगा। संशोधित वेतन जनवरी 2022 से मिलेगा, जो कर्मचारियों के खातों में फरवरी में आएगा। हालांकि, कैबिनेट अभी यह तय नहीं कर पाई है कि कर्मचारियों का एरियर कितनी किस्तों में और कब देना है। सोमवार को प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों पर फैसला छोड़ा गया कि वे किस फार्मूले के तहत लाभ लेना चाहते हैं। कैबिनेट ने इसके लिए दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प बेसिक सैलरी में 2.59 और दूसरा 2.25 गुना बढ़ोतरी का है। इनके साथ अलग-अलग तरह के भत्ते और अन्य लाभ दिए जाएंगे। इससे विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में 3 से 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। यह वृद्धि कुल वेतन में अधिकतम 15 फीसदी जबकि औसत 11 फीसदी के आसपास होगी। नए वेतनमान का निर्धारण करने के लिए जल्दी ही रूल्स बनाए जाएंगे, जिसमें पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। 

विज्ञापन

12000 करोड़ रुपये का एरियर देय 

नए वेतनमान से राज्य के राजकोष पर प्रतिवर्ष चार हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडे़गा। एक जनवरी 2016 से लेकर अब तक लगभग 12000 करोड़ रुपये का एरियर देय होगा। बैठक में तय हुआ कि अंतरिम राहत (आईआर) के रूप में दिए गए 5000 करोड़ रुपये एरियर से घटा दिए जाएंगे। यानी नए वेतनमान के लागू होने के बाद इतना एरियर दे दिया गया है। अंतरिम राहत नए वेतनमान के लागू न होने की स्थिति में फौरी राहत के रूप मेें दी जाती है। वर्तमान में 21 फीसदी आईआर दिया जा रहा है। वेतन वृद्धि में आईआर से हुई बढ़ोतरी एडजस्ट होगी। इससे वास्तविक वेतन वृद्धि कम होगी।  

विज्ञापन

पंजाब सरकार ने तय किए थे तीन फार्मूले

पंजाब सरकार ने संशोधित वेतन देने के तीन फार्मूले तय किए थे। ये बेसिक वेतन में 2.59 या 2.25 फीसदी बढ़ोतरी करने के अलावा बेसिक वेतन में 15 फीसदी की वृद्धि करना था। मगर 15 फीसदी बढ़ोतरी वाले फार्मूले का वहां कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया था। ऐसे में जयराम सरकार ने तीसरे फार्मूले को लागू करने का जोखिम नहीं लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू पेंशन पर खर्च होंगे 260 करोड़ रुपये 

संशोधित वेतनमान के बाद एक लाख पांच हजार एनपीएस कर्मचारियों के उच्च वेतन निर्धारण के चलते प्रदेश सरकार की ओर से न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत छह वर्ष के अंशदान के रूप में 260 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।



अनुबंध कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा
नया वेतनमान लागू होने के बाद अनुबंध कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा। इस बैठक में अनुबंध कर्मचारियों का वेतन निर्धारण करने का भी निर्णय लिया गया है।  

किसके वेतन में कितनी वृद्धि होगी 
श्रेणी                             अनुमानित मासिक बढ़ोतरी 
क्लर्क                             3 से 5 हजार रुपये 
वरिष्ठ सहायक                  5 से 8 हजार रुपये  
अधीक्षक                          8 से 12 हजार रुपये  
राजपत्रित अधिकारी             8 से 15 हजार रुपये   
वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी     15 से 25 हजार रुपये तक 

किसी भी कर्मचारी के वेतन से रिकवरी नहीं होगी। बाकी जहां तक एरियर की बात है तो कर्मचारी महासंघ इसे चार किश्तों में दिलाने पर अड़ा है। पहली किश्त अप्रैल में मांगी जा रही है। - अश्वनी ठाकुर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed